Thursday, June 18, 2026
Home उत्तराखंड सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल में फंसे 41 श्रमिकों को रेस्क्यू के बाद बुधवार...

सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल में फंसे 41 श्रमिकों को रेस्क्यू के बाद बुधवार को हवाई मार्ग से एम्स,ऋषिकेश के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया

सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल में फंसे 41 श्रमिकों को रेस्क्यू के बाद बुधवार को हवाई मार्ग से एम्स,ऋषिकेश के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। श्रमिकों की जांच के लिए गठित विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुसार सभी श्रमिक प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण में स्वस्थ पाए गए हैं। उनकी सघन जांच के लिए रुटीन इन्वेस्टीगेशंस चल रही है, इसके बाद ही उनके स्वास्थ्य को लेकर आगे की जानकारी दी जाएगी।

गौरतलब है कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन के कारण फंसे श्रमिकों को बीते मंगलवार देरशाम रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। जिन्हें बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे हवाई मार्ग से एम्स हेलीपेड लाया गया। सभी 41 श्रमिकों की एम्स के ट्रामा सेंटर में ओपीडी में प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच की गई,जिसमें सभी लोग स्वस्थ पाए गए हैं। इसके बाद उनके ब्लड, ईसीजी, एक्सरे आदि रुटीन इन्वेस्टीगेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, साथ ही सभी श्रमिकों को वार्ड में भर्ती किया गया है।

इससे पूर्व एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह, उप निदेशक प्रशासन डॉ. रजनीश कुमार अरोड़ा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.बी. कालिया, अस्पताल प्रशासन से डॉ. नरेंद्र कुमार व डीएमएस डॉ. भारत भूषण ने श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार के लिए संस्थान द्वारा ट्रामा सेंटर में की गई विशेष व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एम्स में विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण के लिए राज्य सरकार की ओर से भेजे गए श्रमिकों से सूबे के नगर विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका आदि ने एम्स पहुंचकर श्रमिकों से मुलाकात की व उनका हालचाल जाना।

इस अवसर पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि एम्स में शिफ्ट किए गए सभी श्रमिक एकदम स्वस्थ हैं यह राहत की बात है। उन्होंने बताया कि उनके स्वास्थ्य की प्रारंभिक पड़ताल में सभी श्रमिकों के बाइटल्स पेरामीटर्स सब ठीक है। उन्हें किसी प्रकार की इंजिरी नहीं है। श्रमिकों को रेस्ट की जरुरत है। इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य की सघन जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि लगभग सभी श्रमिकों का मानसिक स्वास्थ्य भी अब तक की जांच में ठीक पाया गया है। उनकी मॉनिटरिंग, सही व संतुलित डाइट व हाईड्रेशन की जरुरत है। लिहाजा उन्हें पानी व जूस अधिक मात्रा में लेने की सलाह दी गई है। निदेशक एम्स के अनुसार संस्थान के मनोचिकित्सकों की टीम सभी श्रमिकों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच भी कर रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर उनके बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए निम्हेंस, बैंगलुरू से भी सहयोग लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

खेत में पानी चलाने को लेकर विवाद में हुई बीजेपी नेता की मौत के एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल युवक की उपचार...

विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री सुशासन,...

उत्तराखंड में एसआईआर अभियान तेज: 98 फीसदी गणना फार्म वितरित, 23 फीसदी डिजिटाइज

अल्मोड़ा, पौड़ी और पिथौरागढ़ डिजिटाइजेशन में सबसे आगे, सभी जिलों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश   देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

खेत में पानी चलाने को लेकर विवाद में हुई बीजेपी नेता की मौत के एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल युवक की उपचार...

विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री सुशासन,...

उत्तराखंड में एसआईआर अभियान तेज: 98 फीसदी गणना फार्म वितरित, 23 फीसदी डिजिटाइज

अल्मोड़ा, पौड़ी और पिथौरागढ़ डिजिटाइजेशन में सबसे आगे, सभी जिलों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश   देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के...

दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय पदमपुर मोटाढांग, कोटद्वार में समाज कल्याण विभाग पौड़ी द्वारा आयोजित...

आयुष मंत्री मदन कौशिक ने की विभागीय समीक्षा बैठक, आयुर्वेद-यूनानी चिकित्सा संघ की मांगों पर बनी सहमति

देहरादून। प्रदेश के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया इमरजेंसी, आईसीयू, डायलिसिस यूनिट समेत विभिन्न वार्डों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं बेहतर करने के दिए निर्देश

बागेश्वर : जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान...

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...