Wednesday, September 30, 2026
Home उत्तराखंड ‘NEET-UG अनियमितताओं पर धामी सरकार की निर्णायक कार्रवाई, 19 दाखिले निरस्त: विनोद...

‘NEET-UG अनियमितताओं पर धामी सरकार की निर्णायक कार्रवाई, 19 दाखिले निरस्त: विनोद चमोली

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी का एक्शन, पकड़े गए जालसाज: विनोद चमोली

युवाओं के हक से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, 778 प्रमाण पत्रों की गहन जांच जारी: विनोद चमोली

‘जीरो टॉलरेंस’ पर सरकार का त्वरित एक्शन, हताश कांग्रेस न करे सियासत: विनोद चमोली

‘युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं’, NEET-UG मामले पर धामी सरकार का सख्त एक्शन

 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ विधायक श्री विनोद चमोली ने नीट-यूजी प्रक्रिया को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं के हितों, पारदर्शिता और सामाजिक न्याय के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। काउंसलिंग प्रक्रिया में अनियमितता का विषय सामने आते ही मुख्यमंत्री जी ने बिना किसी विलंब के उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

 

विनोद चमोली ने मामले में हुई प्रगति का ब्योरा देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बाद शासन स्तर पर गठित विशेष जांच दल (SIT) और जिलाधिकारियों की टीमों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, श्रीनगर और हरिद्वार सहित विभिन्न संस्थानों में भौतिक सत्यापन के बाद अब तक फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, एससी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और स्थायी निवास प्रमाण पत्रों के आधार पर लिए गए 19 संदिग्ध दाखिलों को निरस्त किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, 778 से अधिक प्रमाण पत्रों को गहन जांच के लिए जिला प्रशासन के पास भेजा गया है ताकि कोई भी अपात्र व्यक्ति फर्जीवाड़े के दम पर सीट न हासिल कर सके।

 

भाजपा प्रवक्ता ने आगे बताया कि पुलिस की एसआईटी टीम ने फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले इस गिरोह के मास्टरमाइंड रूपेश पंडित (मेरठ से एजुकेशनल कंसल्टेंसी संचालक), भोपाल के कंसल्टेंट धीरज कुमार और फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए अपनी बेटी का एडमिशन कराने वाले अरविंद कुमार समेत कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फर्जीवाड़ा करने वाले राजस्व कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और संलिप्त पाए जाने वालों को निलंबित कर विधिक कार्रवाई के दायरे में लाया जा रहा है।

 

विनोद चमोली ने कहा कि धामी सरकार ‘जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन’ के मूल मंत्र पर काम कर रही है, जहाँ किसी भी स्तर पर युवाओं के भविष्य और आरक्षण के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जब राज्य सरकार पहले ही त्वरित, पारदर्शी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए फर्जी दाखिले रद्द कर चुकी है और आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज चुकी है, तब कांग्रेस केवल अखबारी सुर्खियां बटोरने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रही है। कांग्रेस शासनकाल में ऐसी धांधलियों पर फाइलें दबा दी जाती थीं, जबकि धामी सरकार में अनियमितता की खबर आते ही सीधे कार्रवाई का शिकंजा कसता है। कांग्रेस नेतृत्व को राजनीति करने का अपना रवैया छोड़कर सरकार की इस निष्पक्ष व कठोर कार्रवाई का सम्मान करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य...

प्रदेश के सभी एसटीपी की रियल टाइम मॉनिटरिंग का बनेगा मैकेनिज्म डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा   मुख्य सचिव श्री...

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक देहरादून, चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026...

जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

पेंशन प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए कोषागार में पेंशन सेल का गठन, प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण और लंबित मामलों की नियमित निगरानी के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘NEET-UG अनियमितताओं पर धामी सरकार की निर्णायक कार्रवाई, 19 दाखिले निरस्त: विनोद चमोली

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी का एक्शन, पकड़े गए जालसाज: विनोद चमोली युवाओं के हक से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, 778 प्रमाण पत्रों की गहन जांच...

मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य...

प्रदेश के सभी एसटीपी की रियल टाइम मॉनिटरिंग का बनेगा मैकेनिज्म डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा   मुख्य सचिव श्री...

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक देहरादून, चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026...

जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

पेंशन प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए कोषागार में पेंशन सेल का गठन, प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण और लंबित मामलों की नियमित निगरानी के...

जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर

दस दिवसीय प्रशिक्षण में 21 बंदियों ने लिया हिस्सा, स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर   पौड़ी- जिला कारागार पौड़ी में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)...

सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन-2026 में किया प्रतिभाग   देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में...

विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम

हृदय रोगों से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश   देहरादून। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी...

“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत   हल्द्वानी : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी...

प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत

250 क्रय केंद्रों पर 52.05 रूपये प्रति किलो के भाव से खरीदा जायेगा मंडुवा कहा, विगत वर्ष 11,153 किसानों से खरीदा गया 53,860.652 कुंतल मंडुवा देहरादून:...

फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश

नैनीताल: ग्रामसभा मल्ला निगलाट, पट्टी पाडली तहसील श्री कैंचीधाम, जिला नैनीताल के समस्त निवासियों ने दिनांक 29.09.2026 को आयुक्त, कुमाऊं मण्डल दीपक रावत को...