Wednesday, September 30, 2026
Home उत्तराखंड मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति...

मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य सचिव

प्रदेश के सभी एसटीपी की रियल टाइम मॉनिटरिंग का बनेगा मैकेनिज्म

डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा

 

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति के साथ उनके धरातल पर असर और आमजन को मिल रहे लाभ का भी आंकलन करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि पिरूल कलेक्षन से लाभार्भियों को अब तक कितनी मॉनेटाइजेशन हुई है और कितने लोगों को इसका लाभ मिला है, इसका पूरा आंकड़ा तैयार किया जाए। साथ ही इससे लोगों की आय में कितना इजाफा हुआ, इसका भी आकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी योजना की सफलता केवल उसके तहत किए गए कार्यों से नहीं, बल्कि उससे लोगों को मिल रहे वास्तविक लाभ से तय होनी चाहिए। उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और सेग्रिगेशन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कचरे के संग्रहण से लेकर उसके पृथक्करण और निस्तारण तक पूरी व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए।

 

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों एवं सचिव पेयजल को एसटीपी से सम्बन्धित कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की क्षमता के अनुरूप एसटीपी का पूरा उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी एसटीपी की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए प्रभावी एवं केन्द्रीयकृत व्यवस्था तैयार की जाए। इससे एसटीपी के संचालन और निर्धारित मानकों के अनुपालन पर लगातार नजर रखी जा सकेगी।

 

मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को बड़े कमर्शियल संस्थानों और ग्रुप हाउसिंग में उनके स्वयं के एसटीपी की व्यवस्था को गंभीरता से लागू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए और मानकों की नियमित जांच की जाए। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के साथ ही अतिक्रमण हटाने के बाद उन क्षेत्रों पर दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए जिलास्तर पर नियमित निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने जनपदों में पार्किंग विकसित करने से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान लंबित योजनाओं में तेजी लाने और आ रही बाधाओं का समयबद्ध समाधान करने को कहा।

 

मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि 25 पॉइंट कार्यक्रम की नियमित और मासिक समीक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समीक्षा में केवल आंकड़ों की प्रगति देखने के बजाय योजनाओं की जमीनी स्थिति, लाभार्थियों को मिल रहे लाभ और सामने आ रही समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन बिंदुओं पर प्रगति अपेक्षित स्तर पर नहीं है, वहां कारणों की पहचान कर समयबद्ध तरीके से सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव श्री अमित सिन्हा, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. आर. राजेश कुमार, श्री विनोद कुमार सुमन, श्री युगल किशोर पंत, श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी, श्री मनुज गोयल, श्री रोहित मीणा, श्री नवनीत पाण्डेय, सम्बन्धित विभागों के सचिव, अपर सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

‘NEET-UG अनियमितताओं पर धामी सरकार की निर्णायक कार्रवाई, 19 दाखिले निरस्त: विनोद चमोली

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी का एक्शन, पकड़े गए जालसाज: विनोद चमोली युवाओं के हक से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, 778 प्रमाण पत्रों की गहन जांच...

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक देहरादून, चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026...

जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

पेंशन प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए कोषागार में पेंशन सेल का गठन, प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण और लंबित मामलों की नियमित निगरानी के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘NEET-UG अनियमितताओं पर धामी सरकार की निर्णायक कार्रवाई, 19 दाखिले निरस्त: विनोद चमोली

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी का एक्शन, पकड़े गए जालसाज: विनोद चमोली युवाओं के हक से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, 778 प्रमाण पत्रों की गहन जांच...

मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य...

प्रदेश के सभी एसटीपी की रियल टाइम मॉनिटरिंग का बनेगा मैकेनिज्म डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा   मुख्य सचिव श्री...

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक देहरादून, चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026...

जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

पेंशन प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए कोषागार में पेंशन सेल का गठन, प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण और लंबित मामलों की नियमित निगरानी के...

जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर

दस दिवसीय प्रशिक्षण में 21 बंदियों ने लिया हिस्सा, स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर   पौड़ी- जिला कारागार पौड़ी में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)...

सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन-2026 में किया प्रतिभाग   देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में...

विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम

हृदय रोगों से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश   देहरादून। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी...

“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत   हल्द्वानी : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी...

प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत

250 क्रय केंद्रों पर 52.05 रूपये प्रति किलो के भाव से खरीदा जायेगा मंडुवा कहा, विगत वर्ष 11,153 किसानों से खरीदा गया 53,860.652 कुंतल मंडुवा देहरादून:...

फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश

नैनीताल: ग्रामसभा मल्ला निगलाट, पट्टी पाडली तहसील श्री कैंचीधाम, जिला नैनीताल के समस्त निवासियों ने दिनांक 29.09.2026 को आयुक्त, कुमाऊं मण्डल दीपक रावत को...