Sunday, October 11, 2026
Home उत्तराखंड हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को...

हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने सरमा ने हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध नारायणी शिला मंदिर में की पूजा-अर्चना

 

हरिद्वार। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध नारायणी शिला मंदिर में पूजा-अर्चना कर परिवार और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने अपनी धार्मिक आस्था साझा की और राजनीतिक मुद्दों पर भी विपक्ष को घेरा। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। वहीं, दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर हो रहे आंदोलन को भी उन्होंने निशाने पर लिया।

12 वर्षों से नारायणी शिला मंदिर आ रहे हैं हिमंत बिस्वा सरमा

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि वह पिछले 12 वर्षों से लगातार नारायणी शिला मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आ रहे हैं। उनके मुताबिक, इस मंदिर में पहुंचकर उन्हें असीम शांति का अनुभव होता है। इस बार भी उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा की और अपने परिवार सहित प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

 

राहुल गांधी पर टिप्पणी कर कसा तंज

मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी के राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मिलने से जुड़े सवाल पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पूरे देश के राष्ट्रपति हैं और उनसे कोई भी व्यक्ति मिल सकता है। इसी तरह सुप्रीम कोर्ट में भी प्रतिदिन हजारों लोग पहुंचते हैं।

उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि जब राहुल गांधी चंद्रयान और मंगलयान में जाएंगे, तब उनसे पूछा जाए कि उन्होंने कौन-सा चमत्कार किया है। उनके इस बयान को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा राजनीतिक हमला माना जा रहा है।

 

सीजेपी पर भी साधा निशाना

दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर असम के मुख्यमंत्री ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं, उनके बारे में बात करने का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा कि चर्चा उन लोगों की होनी चाहिए, जो खुद को युवा शक्ति बताते हैं।

दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा, बोले- जनता पीएम मोदी के साथ

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली में जारी आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्षी दलों पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है और 140 करोड़ की आबादी वाले देश में आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचने वाले लोगों की संख्या बेहद कम है।

 

उन्होंने प्रदर्शन को तमाशा करार देते हुए कहा कि आंदोलन में शामिल लोगों की तुलना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में खड़े लोगों की संख्या कहीं अधिक है। सरमा ने दावा किया कि विपक्षी दल सरकार पर दबाव बनाने और उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे अपने मकसद में सफल नहीं होंगे।

 

विपक्ष के आरोपों से नहीं डरेगी सरकार

असम के मुख्यमंत्री ने भाजपा की चुनावी सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी लगातार चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार विपक्ष के आरोपों से डरने वाली नहीं है।

उन्होंने दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और घेराबंदी को लेकर भी टिप्पणी की। सरमा के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों के दिल्ली पहुंचने पर हंगामा होने की आशंका के चलते ऐसी व्यवस्था की गई है। उनके इस बयान से साफ है कि दिल्ली में चल रहे राजनीतिक विवाद को लेकर भाजपा और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली‌ शवयात्रा।

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रितेश छैत्री के नेतृत्व में आज ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत यमुना कॉलोनी चौक से किशननगर...

राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला

गणेश जोशी बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति ठीक नहीं   देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को लेकर देहरादून में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन...

सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग

स्वास्थ्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने शिविर में कराया स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सा शिविर के माध्यम से 44 प्रकार की जांच की सुविधा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली‌ शवयात्रा।

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रितेश छैत्री के नेतृत्व में आज ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत यमुना कॉलोनी चौक से किशननगर...

राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला

गणेश जोशी बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति ठीक नहीं   देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को लेकर देहरादून में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन...

सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग

स्वास्थ्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने शिविर में कराया स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सा शिविर के माध्यम से 44 प्रकार की जांच की सुविधा...

सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण

राफ्टिंग-बोटिंग, होमस्टे और वेडिंग डेस्टिनेशन के विकास पर जोर; युवाओं एवं महिलाओं के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण कराने के निर्देश   पौड़ी- विकासखंड यमकेश्वर के सिरासू क्षेत्र...

पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित

पौड़ी- जनपद में पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने तथा पशुधन के स्वास्थ्य एवं उत्पादकता में सुधार के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा...

पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान के तहत थलीसैंण में आयोजित हुआ कार्यक्रम, महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को पोषण किट वितरित   पौड़ी- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पोषण...

हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने सरमा ने हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध नारायणी शिला मंदिर में की पूजा-अर्चना   हरिद्वार। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने...

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत देहरादून में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री ने किया...

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट

उपनल से कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलने पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का पूर्व सैनिक संगठनों ने जताया...

मुख्यमंत्री से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट, नवनिर्मित बस अड्डे एवं अन्य विकास योजनाओं के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री को कोटद्वार...

कोटद्वार को जिला बनाने की मांग दोहराई, मोटर नगर गड्ढे के समाधान का विषय भी उठाया   देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी...