Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड महंत देवेन्द्र दास ने योगाभ्यास कर हर आयु वर्ग का किया आह्वाहन

महंत देवेन्द्र दास ने योगाभ्यास कर हर आयु वर्ग का किया आह्वाहन

  • महंत देवेन्द्र दास ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई
  • शरीर की मजबूती और मन की शांति के लिए अपनाएं योग

 

गुरु राम राय दरबार साहिब के सज्जादा गद्दीनशीन महंत देवेन्द्र दास महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों व देशवासियों को बधाई एवम हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नित्य की भांति श्री दरबार साहिब में प्रातः योगाभ्यास किया। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि योग हज़ारो साल पुरानी एक आध्यात्मिक और शारीरिक विद्या है। नियमित योगाभ्यास को न सिर्फ शरीर की मजबूती बल्कि मन की शांति के लिए भी अपनाया जाता है। आज के बदलते परिवेश में तनाव अनेक रोगों का कारण बन रहा है। योग साधना से मस्तिष्क व शरीर तनाव मुक्त रहते हैं, मानव अशांति व रोगों से बच सकता है। योग संतुलित जीवन जीने की कला सिखाता है। योग से व्यक्ति के विचार सात्विक होते हैं। शास्त्रों में मानव के लिए रोग मुक्ति से लेकर आत्म शुद्धि व दीर्घायु जीवन के लिए योग साधना को सबसे सशक्त माध्यम बताया गया है।

 

योग केवल शारीरिक ही नहीं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक है। योग व्यक्ति के शरीर मन और आत्मा को नियंत्रित करने में सहायता करता है। यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन को एक साथ लाता है।
देश विदेश में योग की अलख जगा रहा गुरु राम राय विश्वविद्यालय।

गुरू राम राय विश्वविद्यालय का, स्कूल ऑफ योगिक साइंसेस एंड नेचुरोपैथी अध्ययन, अध्यात्म व योग का संगम
देहरादून। गुरु राम राय विश्वविद्यालय देश विदेश में योग की अलख जगा रहा है। गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडंेट महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के आशीर्वाद, प्रेरणा व मार्गदर्शन से श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय, के स्कूल ऑफ योगिक साइंसेस एंड नेचुरोपैथी के छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के योग मैदान पर योगासन लगाए और आमजनमानस के बीच योग की महत्वता की अलख जगाई।

 

काबिलेगौर है कि विश्वविद्यालय के छात्र सुमित ग्वाडी ने एशियाई खेल में गोल्ड मेडल जीतकर विश्वविद्यालय व उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया। दूसरे छात्र उत्तम अग्रहरी ने कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विश्वविद्यालय की छात्रा साक्षी ने कर्नाटक में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड के लिए गोल्ड मैडल जीता। इसके अतिरिक्त कई अन्य छात्र-छात्राएं भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेर रहे हैं। यही कारण है कि देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी छात्र-छात्राएं गुरू राम राय विश्वविद्यालय देहरादून के स्कूल ऑफ योगिक साइंसेज एंड नेचुरोपैथी में प्रवेश ले रहे हैं। यहां का हरा-भरा, विशाल, शांत व प्राकृतिक वातावरण-अध्ययन, अध्यापन, शोध, अनुसंधान, योग साधना व आध्यात्मिक उन्नति के लिए सर्वश्रेठ है। योगिक साईंस में सभी फैकल्टी योग्य, विद्वान, समर्पित व अनुशासित हैं। उत्कृष्ट आधारभूत संरचना, योग्य फैकल्टी, सर्वांगीण विकास व परिसर के शांत वातावरण के कारण बहुत ही कम समय में श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगिक साइंसेज एंड नेचुरोपैथी, देश के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में गिना जाने लगा है। लोकप्रियता के परिणामस्वरूप छात्र-छात्राओं में एडमिशन के लिए होड व मारा-मारी रहती है। डीन डॉ० कंचन जोशी ने बीओजी एवं बीओएम (बोर्ड आॅफ मैनेजमेंट) से सीट वृद्धि हेतु आवेदन किया है। ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रवेश व अध्ययन का अवसर मिल सके।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...