Monday, November 2, 2026
Home उत्तराखंड “केंद्रीय विद्यालय कोटद्वार की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु...

“केंद्रीय विद्यालय कोटद्वार की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार”

कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय मगनपुर की बहुप्रतीक्षित प्रवेश प्रक्रिया के प्रारंभ होने के उपलक्ष्य में आज कोटद्वार आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण का नगर के विभिन्न स्थानों पर सैन्य संगठनों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रमों में ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा, फूल मालाओं एवं आतिशबाज़ी के माध्यम से नागरिकों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कोटद्वार नगर के चिल्लरखाल चौराहा, किशनपुर, दुर्गापुरी, नींबूचौड़, सिंभलचौड़, देवी मंदिर, बालासौड़ एवं झंडाचौक पर नागरिकों ने भव्य स्वागत करते हुए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना एवं प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कराने हेतु विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

झंडाचौक पर समारोह के समापन अवसर पर अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि “केंद्रीय विद्यालय मगनपुर में प्रवेश प्रक्रिया 16 जून 2025 से प्रारंभ हो चुकी है, जो आगामी 25 जून 2025 दोपहर 2:00 बजे तक चलेगी। बीते चार दिनों में 500 से अधिक प्रवेश प्रपत्र विद्यालय से वितरित किए जा चुके हैं। जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाएँ संचालित कर दी जाएँगी।” विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय विद्यालय की सौगात को कोटद्वार वासियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, गढ़वाल सांसद श्री अनिल बलूनी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...