Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड कांग्रेस के नकारात्मक बयान, पंचायतों में उनकी हार का स्पष्ट संकेत, पंचायतों...

कांग्रेस के नकारात्मक बयान, पंचायतों में उनकी हार का स्पष्ट संकेत, पंचायतों में भी कमल का खिलना तय : भट्ट

डबल इंजन सरकार के कार्य, पंचायतों में विकास का तीसरा इंजन लगने की गारंटी: भट्ट

 

भाजपा ने पंचायत चुनाव तारीखों के ऐलान का स्वागत करते हुए, इसमें विधानसभा, लोकसभा, निकायों की तरह प्रचंड जीत का दावा किया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, डबल इंजन सरकार के ऐतिहासिक कार्य, गांवों में विकास का तीसरा इंजन लगने की गारंटी बनेगी। वहीं कांग्रेस नेताओं के नकारात्मक बयानों को चुनावों में उनकी हार का संकेत बताया है।  मीडिया को दी प्रतिक्रिया में उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने तय संवैधानिक प्रक्रिया अनुशार सरकार द्वारा आरक्षण निर्धारण की प्रशंसा करते हुए, सभी पंचायत मतदाताओं को भी इस लोकतांत्रिक पर्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं। कहा, ग्रामीण क्षेत्रों में इस लोकतान्त्रिक प्रक्रिया से लोग, अपनी स्थानीय सरकार चुनेंगे और अपने आसपास विकास की रफ्तार को गति प्रदान करेंगे।

 

उन्होंने प्रचंड जीत का दावा करते हुए कहा, विकास और जनकल्याणकारी कार्यों के आशीर्वाद स्वरूप जनता ने हमे विधानसभा में लगातार दूसरी बार जिताया, लोकसभा में प्रदेश की पांचों सीट हम बड़े अंतर से जीते, निकाय चुनावों में भी एकतरफा परिणाम हमारे पक्ष में आए। हरिद्वार के त्रिस्तरीय चुनावों में सभी ब्लॉक और पंचायत अध्यक्ष सीट जीतकर हमने इतिहास बनाया है और इसी रिकॉर्ड को हम राज्य के अन्य 12 जिलों की पंचायतों में भी कायम रखने वाले हैं। केंद्र और राज्य सरकार की हमारी उपलब्धियां, अधिकांश सदस्य पदों पर जीत के साथ सभी जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर कमल खिलने का आधार बनेंगी। इन चुनावों में पार्टी का लक्ष्य है कि लगभग सभी प्रधान और बीडीसी सीटों पर पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को लड़ाया और जिताया जाए। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह का माहौल जनता के मध्य है उससे प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का भाजपा से बनना निश्चित है।

 

वहीं उन्होंने कांग्रेस नेताओं के बयानों को चुनाव से पहली ही उनकी हार का संकेत बताया है। साथ ही पलटवार किया कि नकारात्मक बयानबाजी, झूठ और भ्रम फैलाना कांग्रेस पार्टी की रणनीति का हिस्सा बन गया है। पहले वे चुनाव नहीं कराने का आरोप लगाते रहे और अब भी चुनावी प्रक्रिया को लेकर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। बेहतर होता कि वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने की तैयारी करते, लेकिन लगता है उन्हें जनता का मूड पता चल गया है। उन्हें अहसास हो गया कि ग्रामीण वोटर, पंचायतों में भी कमल खिलाकर, विकास का तीसरा इंजन लगाने जा रही है। यही वजह है कि उनके नेता अभी से हार के कारण तलाशने में जुट गए हैं।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...