Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड सरकार बताए प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक प्रवक्ताओं व एल टी के कितने पद रिक्त...

सरकार बताए प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक प्रवक्ताओं व एल टी के कितने पद रिक्त हैं- सूर्यकांत धस्माना

  • शिक्षा की दुर्दशा पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष का धामी सरकार पर फिर हमला

 

उत्तराखंड में विद्यालई शिक्षा की दुर्दशा व राज्य के 1488 स्कूलों को बंद करने के मामले आज लगातार दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज जो स्कूलों में छात्र संख्या लगातार गिर रही है उसके लिए पूर्ण रूप से प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार है । आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में धस्माना ने कहा कि राज्य के शिक्षा मंत्री व शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी जवाब दें कि पूरे राज्य के इंटर कालेजों व हाई स्कूलों में प्रधानाचार्यों , प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ताओं व एल टी के कुल कितने स्वीकृत पद इस समय रिक्त हैं और क्यों रिक्त हैं।

 

धस्माना ने कहा कि सरकार के अपने आंकड़ों। के अनुसार आज राज्य भर में प्रधानाचार्य के 1385 पदों में से 1150 पद रिक्त हैं, प्रधानाध्यापकों के 950 स्वीकृत पदों में से 810 खाली हैं, प्रवक्ताओं के स्वीकृत 3307 व एल टी के स्वीकृत 2500 पद खाली हैं ऐसे में विद्यालयों में शिक्षण कार्य कैसे होगा और अगर गुणात्मक शिक्षण कार्य पहाड़ के स्कूलों में नहीं होगा तो मजबूरी में अभिभावक अपने बच्चों को स्कूलों से निकलेंगे और उनकी शिक्षा के लिए पलायन भी करेंगे। श्री धस्माना ने कहा कि शिक्षा विभाग और शिक्षा मंत्री अब कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को क्लस्टर विद्यालयों में मर्ज करने के शिगूफे से स्कूलों को बंद करने की साजिश कर रहे हैं जिससे पहाड़ों में शिक्षा व्यवस्था और चौपट हो जाएगी और भविष्य में यह बेरोजगारी बढ़ाने का भी एक कारण बनेगा क्योंकि 1488 स्कूलों का बंद होना हजारों लोगों की नियुक्ति का रास्ता बन्द करेगा जिसमें शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी होंगे।

 

धस्माना ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री की हतधर्मी की वजह से आज राज्य के सरकारी सहायता प्राप्त अनेक बड़े शिक्षण संस्थान बंदी के कगार पर खड़े हैं। श्री धस्माना ने कहा कि निजी विश्वविद्यालयों को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा के शिक्षा मंत्री ने डीएवी महाविद्यालय, डीबीएस महाविद्यालय, एमकेपी महाविद्यालय एलपीजी कालेज मसूरी समेत अनेक महाविद्यालयों में नियुक्ति पर प्रतिबंध लगाया हुआ है जिसके कारण एमकेपी महाविद्यालय तो किसी भी दिन बंद हो जाएगा और डीएवी डीबीएस महाविद्यालय में अनेक विभाग बंदी की कगार में पहुंच गए हैं। श्री धस्माना ने कहा कि यह एक सोची समझी साजिश है जिससे इन महाविद्यालयों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी जो कम पैसे में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं वे इन संस्थाओं के बंद होने पर निजी विश्वविद्यालयों का रुख करेंगे और सरकारी सस्ती शिक्षा समाप्त हो जाएगी जिसका सीधा लाभ निजी विश्वविद्यालयों को चलाने वाले धन्ना सेठों को होगा। धस्माना ने कहा कि सरकार की इस जन विरोधी नीति का कांग्रेस डट कर विरोध करेगी और सड़क व सदन दोनों जगह संघर्ष किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...