Wednesday, March 18, 2026
Home उत्तराखंड मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर...

मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण

शीतलाखेत/अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शीतलाखेत में न्याय पंचायत सल्लारौतेला की समस्याओं को लेकर “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी समस्याएं रखीं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 50 से ज्यादा समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया।

जन समस्याओं में टूटी नालियां, जर्जर सड़कें, पेंशन, फसल सुरक्षा के लिए तारबाड़, पेयजल, राशन कार्ड और खेल मैदान निर्माण जैसी प्रमुख मांगें सामने आईं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया। कुल 50 से अधिक शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया, जबकि 400 से अधिक लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने दो पात्र महिलाओं लीला देवी और लक्ष्मी देवी को महालक्ष्मी किट वितरित की।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार हर नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जनता का विश्वास ही सरकार की नीतियों का आधार है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन समस्याओं को इस कार्यक्रम में उठाया गया है, वे अगले कार्यक्रम में दोहराई नहीं जानी चाहिए।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू, मंडल अध्यक्ष स्याही देवी गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, मंडल महामंत्री नरेंद्र बिष्ट, हरीश बिश्नोई, पूरन सिंह, नवीन, अशोक जलाल, कुंदन राम, जगदीश, वीरेंद्र चिलवाल, विपिन पाठक, प्रकाश जीना, नारायण सिंह, महेंद्र दीक्षित, हरीश रौतेला, पान सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन

खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं-  मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय...

सीमांत गांवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में वाइब्रेंट विलेज प्रोजेक्ट की एसएलएससी की समीक्षा बैठक आयोजित   देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

धामी बोले—स्वर्गीय बहुगुणा एक दूरदर्शी नेता एवं कुशल प्रशासक थे   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण

शीतलाखेत/अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शीतलाखेत में न्याय पंचायत सल्लारौतेला की समस्याओं को लेकर “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...

मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन

खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं-  मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय...

सीमांत गांवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में वाइब्रेंट विलेज प्रोजेक्ट की एसएलएससी की समीक्षा बैठक आयोजित   देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

धामी बोले—स्वर्गीय बहुगुणा एक दूरदर्शी नेता एवं कुशल प्रशासक थे   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की...

चारधाम यात्रा- 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी- हेमंत द्विवेदी इस यात्रा वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के चार धाम आने की...

मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

जून से पहले चालू हो बाईपास   नैनीताल। नैनीताल जिले के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने जनपद नैनीताल के अंतर्गत कैंची धाम क्षेत्र में...

37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग

हेमवती नंदन बहुगुणा की 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि   देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की...

कुठालवाली में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्रांतर्गत देहरादून के जोहड़ी गांव स्थित कुठालवाली में ₹10.83 लाख की लागत से नवीनीकृत सामुदायिक भवन...

गंभीर आरोपों के बावजूद दुष्यंत गौतम का स्वागत और मंच साझा करना सीबीआई जांच की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न : गरिमा मेहरा दसौनी

उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम पर लगे बेहद गंभीर आरोपों के बावजूद...