Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न...

37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग

हेमवती नंदन बहुगुणा की 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

 

देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की 37वीं पुण्यतिथि पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग उठाई। धस्माना ने कहा कि बहुगुणा ने देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया और स्वच्छ व सिद्धांत आधारित राजनीति की मिसाल पेश की। उन्होंने उन्हें धर्मनिरपेक्ष और दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि पेट्रोलियम मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में देश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए गए।

 

उन्होंने बताया कि वर्ष 1978 में जब देश में पेट्रोल, डीजल और प्राकृतिक गैस की कमी की आशंका जताई जा रही थी और खाड़ी देशों से आपूर्ति प्रभावित होने के संकेत थे, तब बहुगुणा ने लीबिया के तत्कालीन शासक मुअम्मर गद्दाफी से मुलाकात कर भारत के लिए कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित कराई। इस समझौते के तहत भारत को दो लाख मीट्रिक टन कच्चा तेल मिला, जिसकी देशभर में सराहना हुई। धस्माना ने कहा कि बहुगुणा ने आम जनता तक रसोई गैस की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर गैस एजेंसियों का आवंटन किया, जिसमें पूर्व सैनिकों और शहीदों के आश्रितों को प्राथमिकता दी गई। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तनाव के चलते ईंधन संकट की आशंका के बीच बहुगुणा जैसे दूरदर्शी नेतृत्व की कमी महसूस हो रही है।

 

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी के बाद करीब साढ़े चार दशकों तक बहुगुणा सक्रिय राजनीति के केंद्र में रहे और अपने प्रशासनिक व सामाजिक कौशल से देश को दिशा दी। इस अवसर पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने बहुगुणा के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...