Monday, September 28, 2026
Home उत्तराखंड नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां...

नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू

  • फेस्टिवल को सफल और यादगार बनाने के लिए विभागों को समय पर तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश
  • तीन दिवसीय महोत्सव में पैराग्लाइडिंग, एंग्लिंग, साइकिलिंग, राफ्टिंग और कयाकिंग होंगे आकर्षण का केंद्र
  • जिलाधिकारी ने ली तैयारियों की बैठक, कहा – पर्यटन को मिलेगा नया आयाम और बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

 

पौड़ी। साहसिक खेलों की धरती नयार घाटी एक बार फिर रोमांच से सराबोर होने जा रही है। इस फेस्टिवल में रोमांच, उत्तराखंडी संस्कृति और रोजगार का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। सोमवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि तीन दिवसीय महोत्सव में पैराग्लाइडिंग, एंग्लिंग, साइकिलिंग, राफ्टिंग, क्याकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र होंगी। उन्होंने निर्देश दिए कि फेस्टिवल में बाहर से आने वाले पर्यटकों, खिलाड़ियों व साहसिक खेल प्रेमियों के लिए ठहरने की व्यवस्था अभी से सुनिश्चित की जाय और होटलों को चिन्हित कर आवश्यक प्रबंध किए जाएं।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम स्थल बिलखेत में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं पैराग्लाइडिंग के लिए सुरक्षित स्थान चिन्हित होगा और सतपुली से व्यासघाट के बीच एंग्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा साइकिलिंग, कयाकिंग, राफ्टिंग और अन्य साहसिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।  जिलाधिकारी ने कहा कि नयार फेस्टिवल केवल पर्यटन को नयी ऊँचाई ही नहीं देगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार और आजीविका के अवसर भी प्रदान करेगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिये कि सभी तैयारियां समय से पूरी हों और आयोजन को यादगार बनाया जाय।

RELATED ARTICLES

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना

व्यवस्थाओं का लिया जायजा उत्तरकाशी। जनपद भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद बर्द्धन ने गंगोत्री धाम में मां गंगा और...

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अशोक चक्र विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा...

लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन

मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में दाखिल-खारिज और विभिन्न प्रमाण-पत्रों के मामलों में अब स्थलीय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना

व्यवस्थाओं का लिया जायजा उत्तरकाशी। जनपद भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद बर्द्धन ने गंगोत्री धाम में मां गंगा और...

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अशोक चक्र विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा...

लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन

मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में दाखिल-खारिज और विभिन्न प्रमाण-पत्रों के मामलों में अब स्थलीय...

विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी

राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी देहरादून। राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर में शनिवार को आयोजित...

आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या

‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में 202 लाभार्थियों को वितरित की गई महालक्ष्मी, तेजस्विनी, रोजगार एवं पोषण किट विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने उत्कृष्ट कार्य करने...

विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह

योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ, कृषि, मत्स्य, ग्रामोत्थान, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों ने मौके...

1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद

राजकीय इंटर कॉलेज देहलचौरी में बाल संरक्षण एवं अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग...

चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ‘सर्वशक्ति सी.एल.एफ. तुल्याड़ा’ के ग्राम मल्ली स्थित कलेक्शन सेंटर का किया उद्घाटन : समूह की महिलाओं के आत्मनिर्भरता प्रयासों...

जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत

श्रीकोट-स्वीत व डुंगरीपंथ क्षेत्र के लिये 3 करोड़ की विकास योजना स्वीकृत कहा, धारी देवी रेलवे स्टेशन में बनेगा बहुउद्देशीय पार्किंग व आधुनिक पार्क   देहरादून।...

निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन...