Thursday, June 18, 2026
Home उत्तराखंड गुजरात विश्वविद्यालय में पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय ने दिया व्याख्यान

गुजरात विश्वविद्यालय में पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय ने दिया व्याख्यान

गुजरात विश्वविद्यालय में अतिथि वक्ता के रूप में देहरादून, उत्तराखंड के पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय को व्याख्यान के लिए कुलपति प्रो. नीरजा गुप्ता द्वारा आमंत्रित किया गया। गुजरात विश्वविद्यालय, गुजरात राज्य का सबसे पुराना और बड़ा विश्वविद्यालय है। जिसके एक प्रमुख छात्र रहे है हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। इसके अतिरिक्त हमारे भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक कस्तूरी रंजन, शास्त्रीय नृत्यांगना मल्लिका साराबाई, खिलाड़ी गीत सेठी, व्यवसायी पंकज पटेल, पूर्व सी.जे.आई. अजीज अहमदी, समाज सेविका ईला भट्ट आदि छात्र रहे हैं।

 

अपने संबोधन के दौरान पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय ने कहा कि गुजरात विश्वविद्यालय जैसा प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जिसमें कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी इस विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं ऐसे विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को अपने अनुभव एवं विचार सांझा करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह मेरे लिए बड़े गर्व और सम्मान की बात है। व्यवहार, ज्ञान और कौशल किसी के भी सफलता के रहस्य की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वह व्यवहार को अच्छा बनाने के लिए महत्व दें क्योंकि दैनिक जीवन में अधिकांश समस्याएं दुर्व्यवहार और टकराव के कारण होती हैं। अधिकांश समस्याओं और टकरावों को मधुर व्यवहार से सुलझाया जा सकता है। किसी भी तरह एवं किसी भी स्तर के कार्य में चाहे वह उच्च स्तर का हो या निम्न स्तर का इन सबकी सफलता का मूलमंत्र है व्यवहार, ज्ञान और कौशल का कुशलतापूर्वक उपयोग। किसी भी कार्य की सफलता में व्यक्ति का व्यवहार एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रो. डाॅ. बी. के. एस. संजय ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाना और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग सड़क यातायात दुर्घटनाओं में आग में ईंधन का काम कर रहा है।

 

पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय ने कहा कि खारे पानी वाली कच्छ झील में बसे धोलावीरा द्वीप को जोड़ने वाला रोड टू हैवन योजना गुजरात सरकार का एक सराहनीय कदम है। धोलावीरा द्वीप पर पांच हजार पुरानी हड़प्पा सभ्यता के प्रमाण मिले है। इसे विश्व धरोहर के रूप में मान्यता प्राप्त है।

 

गुजरात यात्रा के दौरान पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय ने भुज आकाशवाणी रेडियो में एक माह तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा पर एक रेडियो कार्यक्रम भी दिया। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात के नियमों को सीखने और उनका पालन करने की अपील की। देश सड़क यातायात दुर्घटनाओं में बहुत कुछ खो रहा है, जिसे रोका जा सकता है, यदि लोग सड़क यातायात नियमों का पालन करते हैं।

 

पद्म श्री ऑर्थोपीडिक सर्जन डाॅ. बी. के. एस. संजय ने रोड टू हैवन पर चलने वाले सभी चालकों से अपील की, कि चालक खासतौर से इस सड़क पर यातायात के नियमों का ईमानदारी से पालन करें क्योंकि कच्छ झील के आस-पास की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के बाद किसी भी चालक को तेजी से गाड़ी चलाने और दूसरों से आगे निकलने का प्रलोभन होगा, उन्होंने लापरवाह चालकों से अपील की कि वह रोड टू हैवन पर लापरवाही से ड्राइव न करें। अगर लापरवाही से दुर्घटना हो जाती है, तो बचा हुआ जीवन नर्क बन जाएगा।

RELATED ARTICLES

खेत में पानी चलाने को लेकर विवाद में हुई बीजेपी नेता की मौत के एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल युवक की उपचार...

विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री सुशासन,...

उत्तराखंड में एसआईआर अभियान तेज: 98 फीसदी गणना फार्म वितरित, 23 फीसदी डिजिटाइज

अल्मोड़ा, पौड़ी और पिथौरागढ़ डिजिटाइजेशन में सबसे आगे, सभी जिलों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश   देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

खेत में पानी चलाने को लेकर विवाद में हुई बीजेपी नेता की मौत के एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल युवक की उपचार...

विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री सुशासन,...

उत्तराखंड में एसआईआर अभियान तेज: 98 फीसदी गणना फार्म वितरित, 23 फीसदी डिजिटाइज

अल्मोड़ा, पौड़ी और पिथौरागढ़ डिजिटाइजेशन में सबसे आगे, सभी जिलों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश   देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के...

दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय पदमपुर मोटाढांग, कोटद्वार में समाज कल्याण विभाग पौड़ी द्वारा आयोजित...

आयुष मंत्री मदन कौशिक ने की विभागीय समीक्षा बैठक, आयुर्वेद-यूनानी चिकित्सा संघ की मांगों पर बनी सहमति

देहरादून। प्रदेश के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया इमरजेंसी, आईसीयू, डायलिसिस यूनिट समेत विभिन्न वार्डों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं बेहतर करने के दिए निर्देश

बागेश्वर : जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान...

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...