Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड आपदाकाल में राजनैतिक यात्राएं, कांग्रेस की संवेदनहीनता : भट्ट

आपदाकाल में राजनैतिक यात्राएं, कांग्रेस की संवेदनहीनता : भट्ट

भाजपा ने कांग्रेस की स्वाभिमान यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि आपदा मे जरूरतमंदों को सहयोग के बजाय राजनैतिक यात्रा दुर्भाग्यपूर्ण है। वरिष्ठ नेता हरदा बाढ़ की गंभीरता के साथ स्वांग रचते हैं और पार्टी आपदा के बीच गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाती है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश की सवा करोड़ जनता न तो कांग्रेस नेताओं और न ही उनकी राजनैतिक यात्राओं को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि गलतफहमी में नही रहना चाहिए, क्योंकि राहुल के आने से डरने की जरूरत तो सबसे अधिक कांग्रेस को ही है। कांग्रेस के

युवराज पहले भी कई बार राज्य में आए है । 2017 और 2022 विधानसभा चुनावों एवं 2014 व 2019 लोकसभा चुनावों के परिणाम सबके सामने हैं । उनके साथ अब तक कांग्रेस के अनुभव यही बताते हैं कि वे जब भी आते हैं फायदा भाजपा को ही होता है ।

भट्ट ने कांग्रेस पर गैर जिम्मेदाराना राजनीति करने आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर इनके वरिष्ठ नेता पूर्व सीएम हरीश रावत पानी के ऊपर कुर्सी में बैठकर बाढ़ की समस्या पर स्वांग रचते हैं दूसरी ओर उनकी पार्टी इस आपदा काल में राजनैतिक यात्राओं को निकलने में जुटी है । इनकी यात्राएं इनके वादों और घोषणाओं की तरह सिर्फ चर्चा में बने रहने की कोशिश से अधिक कुछ नहीं है ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस साल थोक में आधा दर्जन से अधिक अलग अलग राजनैतिक यात्राओं की घोषणा कर चुकी हैं जिनमे कुछ के तो शुरू होने का और अधिकांश के समापन होने का पता ही नही चला। उस पर जिन मुद्दों को लेकर वे यात्रा की घोषणा करते हैं उन सभी को लेकर प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खड़ी है । उनमे युवाओं को कठोरतम नकल निरोधक कानून की छाया में पारदर्शी और ईमानदार भर्ती प्रक्रिया से नौकरी देने की बात हो, दुखद अंकिता समेत तमाम प्रकरणों में हुई सख्त कानूनी कार्यवाही, सख्त धर्मांतरण कानून से देवभूमि की डेमोग्राफी बदलने की साजिश करने वालों को विफल करने, जनभावना के अनुरूप यूसीसी लाने अथवा अग्निवीर योजना से प्रदेश के युवाओं को मिल रहे रोजगार के चौगुना अवसर की बात हो भाजपा जन सरोकारों के मुद्दों पर आगे बढ़ रही है।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...