Sunday, May 3, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड का "श्री अन्न" एक ब्राण्ड के रूप में स्थापित हो चुका...

उत्तराखंड का “श्री अन्न” एक ब्राण्ड के रूप में स्थापित हो चुका है

कृषि मंत्री/ कोसाम्ब के चेयरमैन गणेश जोशी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से यह वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। मंत्री ने श्री अन्न मोटा अनाज हमारी परंपरागत खेती में है। मंत्री ने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मिलेट्स “श्री अन्न” को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में मिलेट मिशन का संचालन किया जा रहा है जिसमें मिलेट के लिए 73 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

मंत्री ने कहा आज उत्तराखण्ड का मिलेट एक ब्राण्ड के रूप में स्थापित हो चुका है। मंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मिलेट्स वर्ष के तहत आज कई निजी संस्थाएं, होटल व्यवसाय और उद्योग जगत के कई लोग आगे आकर मिलेट्स को बढ़ावा देने में सहयोग प्रदान कर रहे है। उन्होंने बताया दिल्ली में ललित ग्रुप का ललित सूरी होटल के देश के 12 राज्यों में ललित होटलों में श्री अन्न उत्तराखण्ड को एक मीनू के रूप में शामिल किया जा रहा है। मंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जिसका वह 19 जुलाई यानी कल दिल्ली में ललित सूरी ग्रुप के होटल के मीनू में का शुभारम्भ करेंगे। मंत्री ने बताया ललित ग्रुप के 11 अन्य राज्यों के होटलों में कार्यक्रम का शुभारंभ उन राज्यों के कृषि मंत्री शुभारंभ करेंगे। इसके अतिरिक्त दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उत्तराखंड का मिलेट्स और उनके आउटलेट भी लगाए जाएंगे।

मंत्री ने कहा उत्तराखंड में जन झंगोरे का एमएसपी ₹38.92 रामदाना ₹52.35, गहत ₹83.55, भट्ट ₹49.13, राजमा 85.49 सहित कई अन्य फसलों का एमएसपी बढ़ाया गया है। मंत्री ने कहा हम बहुत जल्द ही सोनीपत में पांच हजार मैट्रिक टन का गोदाम हरियाणा राज्य से ले रहे हैं। इस विषय में हरियाणा राज्य के मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा भी अपनी सहमति प्रदान कर दी गयी है। मंत्री ने कहा किसानों के कृषि उत्पादों को मंडी तक पहुंचाने में माल परिवहन पर 50% सब्सिडी दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की है और शीघ्र ही कैबिनेट में इस प्रस्ताव लाया जाएगा ।

मंत्री ने कहा उत्तराखण्ड की तीन नई मण्डियों (लक्सर, भगवानपुर एवं नरेन्द्रनगर) को ईनाम से जोडने की सहमति भारत सरकार से मिल चुकी है। इस तरह उत्तराखण्ड की 23 मण्डियों में से 19 मण्डी ईनाम से जुड गयी है, जो कि प्रतिशत के दृष्टिकोण से 82 प्रतिशत है, जो कि पूरे भारत में प्रथम स्थान पर है। आज पूरे भारत में 1381 से ज्यादा मण्डियां ईनाम से जुड गयी है, जो कि विपणन एवं डिजिटल की दुनिया में एक कान्ति से कम नहीं है। मंत्री ने कहा उत्तराखण्ड में सेब एवं टमाटर को लम्बे समय तक संरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरों का निर्माण किया जायेगा। कलस्टर आधारित कृषि को उन्नत बीज एवं खाद से बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा।

मंत्री ने कहा कृषकों की व्यक्तिगत दुर्घटना को सिर्फ 6 माह पूर्व जिसको 1.5 लाख किया गया था अब कृषक मृत्यु पर 2.5 लाख रूपये का मुआवजा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कृषक उपहार योजना को उत्तराखण्ड की 23 मण्डियों में लागू कर दिया गया है। जिस किसान की उपज जितनी अधिक बार मण्डी में आयेगी उसको प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार प्रथम 20 हजार, 15 हजार एवं 10 हजार पारितोष के रूप में प्रदान किये जायेगें। मंत्री ने कहा कोसाम्ब संस्था द्वारा न केवल उत्तराखण्ड बल्कि पूरे भारत की मण्डियों में विपणन की सुदृढ प्रणाली से एक नया आयाम एवं नया उद्देश्य स्थापित किया जा रहा है। मंत्री ने कहा श्री अन्न को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कल आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ललित ग्रुप और उत्तराखंड सरकार के साथ एक अनुबंध भी किया जाएगा। मंत्री ने कहा अन्य लोग भी हमसे संपर्क कर रहे है। मंत्री ने कहा उत्तराखंड का मिलेट स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभदायक है। कृषि मंत्री जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि निश्चित ही उत्तराखंड का मिलेट को आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

RELATED ARTICLES

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

एंकर-देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके...

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...