Thursday, October 29, 2026
Home उत्तराखंड नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत

नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के 19 में से 17 आवेदन मंजूर, होमस्टे योजना के 14 में से 12 आवेदन स्वीकृत

 

नैनीताल:  जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन की अध्यक्षता में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना और दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के चयन के लिए जिला चयन समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शासनादेशों और निर्धारित मानकों के अनुसार आवेदनों की समीक्षा की गई। समिति ने पात्र आवेदकों के आवेदन स्वीकृत करते हुए आवश्यक संस्तुतियां प्रदान कीं।

 

पर्यटन स्वरोजगार योजना के 21 आवेदन स्वीकृत

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वाहन श्रेणी में प्राप्त 17 आवेदनों में से 15 स्वीकृत किए गए, जबकि दो आवेदन निरस्त हुए। वहीं, गैर-वाहन श्रेणी के सभी चार आवेदन स्वीकृत किए गए। इस प्रकार पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत कुल 21 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं।

 

होमस्टे योजना के 12 आवेदन मंजूर

दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के अंतर्गत प्राप्त 14 आवेदनों में से 12 को स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि दो आवेदन निरस्त किए गए।

दोनों योजनाओं के तहत कुल 35 आवेदनों में से 31 स्वीकृत हुए और चार आवेदन निरस्त किए गए।

पात्र लाभार्थियों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ: डीएम

जिलाधिकारी ललित मोहन ने संबंधित अधिकारियों को चयनित लाभार्थियों के प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पूर्ण पारदर्शिता के साथ केवल वास्तविक और पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उनकी आजीविका मजबूत करना और जिले में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।

 

बैठक में एएसपी आरडी मठपाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या, सचिव जिला विकास प्राधिकरण मनीष कुमार सिंह, एआरटीओ विपिन कुमार, एएलडीएम भूपेंद्र सिंह जीना, नाबार्ड के डीडीएम मुकेश बेलवाल, एएम डीआईसी कैलाश सिंह सम्मल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा सुरक्षित आवागमन और बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार...

हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील

कृषकों की पहचान और भूमि संबंधी विवरणों का होगा डिजिटल अभिलेखीकरण, कृषि योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मिलेगी सहायता   हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर अभियान जारी   देहरादून – मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा सुरक्षित आवागमन और बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार...

हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील

कृषकों की पहचान और भूमि संबंधी विवरणों का होगा डिजिटल अभिलेखीकरण, कृषि योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मिलेगी सहायता   हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने...

नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के 19 में से 17 आवेदन मंजूर, होमस्टे योजना के 14 में से 12 आवेदन स्वीकृत   नैनीताल:  जिले...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर अभियान जारी   देहरादून – मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण...

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री युवा नशामुक्ति अभियान में सहभागी ही नहीं, नेतृत्वकर्ता...

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र...

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग जरूरी : मुख्यमंत्री   देहरादून- मुख्यमंत्री...

युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और संस्कार ही तय करते हैं हमारी असली पहचान ...

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से किया सम्मानित

सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कर रहे हैं प्रदेश का नाम रोशन: गणेश जोशी विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने...