Thursday, March 19, 2026
Home उत्तराखंड रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई...

रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत

यात्रियों की सुविधा के लिए 18 नई रेल सेवाएं शुरू

 

देहरादून। लोकसभा में रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तराखंड में रेलवे परियोजनाओं और नई सेवाओं को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत और अजय भट्ट के प्रश्न के उत्तर में बताया कि राज्य में रेल अवसंरचना और सुरक्षा कार्यों के लिए बजट में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009-14 के दौरान जहां औसतन 187 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष खर्च किए जाते थे, वहीं 2025-26 में यह बढ़कर लगभग 4,641 करोड़ रुपये हो गया है, जो करीब 25 गुना वृद्धि को दर्शाता है। 01 अप्रैल 2025 की स्थिति के अनुसार, उत्तराखंड में पूर्ण या आंशिक रूप से आने वाली 40,384 करोड़ रुपये लागत की 216 किलोमीटर लंबी तीन नई रेल लाइनों को स्वीकृति दी गई है। इनमें से 16 किलोमीटर लाइन चालू हो चुकी है और मार्च 2025 तक 19,898 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

देवबंद-रुड़की (27 किमी) रेल लाइन का कार्य पूरा हो गया है, जिससे दिल्ली और देहरादून के बीच दूरी लगभग 40 किलोमीटर कम हो जाएगी। वहीं, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग (125 किमी) रेल परियोजना राज्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है, जो देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों को जोड़ती है। इस परियोजना में सुरंग निर्माण प्रमुख है। कुल 16 मुख्य सुरंगों (104 किमी) और 12 बचाव सुरंगों (98 किमी) का निर्माण प्रस्तावित है, जिनमें से अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। पिछले तीन वर्षों (2022-23 से 2025-26) में राज्य में 441 किलोमीटर लंबाई के 7 सर्वेक्षण स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 3 नई लाइनें और 4 दोहरीकरण परियोजनाएं शामिल हैं। समपारों के स्थान पर पुल निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। वर्ष 2004-14 के दौरान 4,148 पुल बनाए गए थे, जबकि 2014-26 (जनवरी 2026 तक) में यह संख्या बढ़कर 14,024 हो गई है। इनमें उत्तराखंड के 106 पुल शामिल हैं।

रेल मंत्रालय के अनुसार, 01 फरवरी 2026 तक देशभर में 4,802 पुल 1,14,196 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत हैं, जिनमें उत्तराखंड में 158 करोड़ रुपये की लागत से 9 पुल विभिन्न चरणों में निर्माणाधीन हैं। “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत देशभर के 1,338 स्टेशनों के विकास में उत्तराखंड के 11 स्टेशन शामिल हैं। इनमें देहरादून, हरिद्वार, हर्रावाला, काशीपुर, काठगोदाम, किच्छा, कोटद्वार, लालकुआं, रामनगर, रुड़की और टनकपुर शामिल हैं। इन स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।  उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत स्टेशन विकास के लिए पिछले तीन वर्षों में 6,895 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, जिनमें से 6,172 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

इसके अतिरिक्त, यात्रियों की सुविधा के लिए वर्ष 2023-24 से फरवरी 2026 तक 18 नई रेल सेवाएं शुरू की गई हैं। इनमें लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस, दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस और हरिद्वार-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस प्रमुख हैं। नई ट्रेनों का संचालन मार्ग की क्षमता, उपलब्धता और अन्य परिचालन आवश्यकताओं के आधार पर किया जाता है।

RELATED ARTICLES

हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर नवसंवत्सर अभिनंदन समारोह समिति, कोटद्वार द्वारा बद्रीनाथ–कोटद्वार मार्ग स्थित नगर निगम प्रेक्षागृह में भव्य, कार्यक्रमऋतु खण्डूडी भूषण मुख्य...

हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर नवसंवत्सर अभिनंदन समारोह समिति, कोटद्वार द्वारा बद्रीनाथ–कोटद्वार मार्ग स्थित नगर निगम प्रेक्षागृह में भव्य, गरिमामय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...

प्रदेश में शहीद द्वार व स्मारकों के लिए बजट जारी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश

देहरादून, 18 मार्च। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान...

Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान

नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान अभियान के दौरान कबाड़...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर नवसंवत्सर अभिनंदन समारोह समिति, कोटद्वार द्वारा बद्रीनाथ–कोटद्वार मार्ग स्थित नगर निगम प्रेक्षागृह में भव्य, कार्यक्रमऋतु खण्डूडी भूषण मुख्य...

हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर नवसंवत्सर अभिनंदन समारोह समिति, कोटद्वार द्वारा बद्रीनाथ–कोटद्वार मार्ग स्थित नगर निगम प्रेक्षागृह में भव्य, गरिमामय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...

प्रदेश में शहीद द्वार व स्मारकों के लिए बजट जारी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश

देहरादून, 18 मार्च। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान...

Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान

नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान अभियान के दौरान कबाड़...

दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कॉलेज में अत्याधुनिक...

जिला प्रशासन की क्यूआरटी सक्रिय, मौक ड्रिल; करके टटोली नब्ज़।

आपदा कन्ट्रोलरूम में प्रातः 09ः45 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकेश ट्रांजिट में बम होने की सूचना पर भगदड़ मच गई है। सूचना प्राप्त...

मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’

राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन के लिए प्रतिबद्ध- धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉल ऑफ देहरादून में फिल्म ‘द...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न...

मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए देहरादून–मसूरी मार्ग पर स्थित वैली ब्रिज के संबंध में वन...

मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट

सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा  ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर से...

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक

भारतनेट से सभी पंचायत भवनों को जोड़ने पर जोर   देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक सम्पन्न...