Sunday, June 15, 2025
Home उत्तराखंड केदार घाटी में फिर हैली दुर्घटना में सात लोगों की मौत, मुख्यमंत्री...

केदार घाटी में फिर हैली दुर्घटना में सात लोगों की मौत, मुख्यमंत्री की चेतावनी बंदर घुड़की साबित हो रही- धस्माना

  • अब तक की चारधाम यात्रा में हुई पाँचवी दुर्घटना
  • बार बार चेताने पर भी नहीं चेत रही सरकार

 

उत्तराखंड की चार धाम यात्रा शुरू हुए अभी एक महीना कुछ दिन ही हुए हैं लेकिन आज पांचवीं हैलीकॉप्टर दुर्घटना हो गई जिसमें पांच लोगों की जान जाने की सूचना है जो अत्यंत दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है और इसके लिए पूरी तरह से उत्तराखंड की भाजपा सरकार की लचर व लापरवाह हवाई सेवा नियमावली है यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने आज सुबह तड़के हुई हैली दुर्घटना की सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग से आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने के बाद जारी अपने बयान में कही।

 

धस्माना ने कहा कि विगत दिनों प्रदेश में चल रही हैली सेवाओं के बारे में उन्होंने राज्य सरकार से प्रदेश में एयर ट्रैफिक कंट्रोल नियमावली कड़ाई से लागू करने की मांग की थी और बाकायदा इस बात पर पार्टी द्वारा सख्त आपत्ति दर्ज करवाई गई थी कि हैली कंपनियां पैसा कमाने की आपाधापी और प्रतिस्पर्धा में नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं जिससे यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। श्री धस्माना ने कहा कि आज केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़े हैली ने खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरी और पांच मिनट में जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। श्री धस्माना ने कहा कि उनको जानकारी मिली कि इसकी उड़ान के बाद दो हैली और उसी जगह से उड़े किंतु इस हैली के दुर्घटनाग्रस्त होते ही वो वापस हो गए और सुरक्षित लैंड हो गए। श्री धस्माना ने कहा कि हैली सेवाओं के बारे में मुख्यमंत्री ने जो आदेश निर्देश दिए वो मात्र बंदर घुड़की साबित हो रहे हैं क्योंकि मुख्यमंत्री की चेतावनी के मात्र दो दिन बाद खराब मौसम में हैली उड़ाना यही साबित कर रहा है कि हैली कंपनियां पैसा कमाने के लिए कोई भी जोखिम उठने के लिए तैयार हैं।

 

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने एक बार फिर राज्य सरकार से मांग करी कि वो हैली सेवाओं के मामले में सख्ती से और ट्रैफिक नियमावली को लागू करवाए व यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर्स की सफाई ऑडिट व उनके अन्य सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू किया जाए।

RELATED ARTICLES

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प सभा का कृषि मंत्री गणेश जोशी  ने किया दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विकसित भारत के अमृत काल के दौरान पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण...

जिला अस्पताल व मेडिकल कालेजों में मिलेगी सम्पूर्ण चिकित्सा सुविधा

अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण का खाका तैयार करेंगे अधिकारी शत-प्रतिशत मरीज़ों को मिलेगा इलाज, रैफर व्यवस्था पर लगेगी लगाम   सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ...

भ्रष्टाचार पर कार्यवाही जारी, विकास नही पचा पा रही कांग्रेस

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने भ्रष्टाचार, खनन तथा टेंडर मामलों मे कांग्रेस के आरोपों पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प सभा का कृषि मंत्री गणेश जोशी  ने किया दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विकसित भारत के अमृत काल के दौरान पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण...

जिला अस्पताल व मेडिकल कालेजों में मिलेगी सम्पूर्ण चिकित्सा सुविधा

अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण का खाका तैयार करेंगे अधिकारी शत-प्रतिशत मरीज़ों को मिलेगा इलाज, रैफर व्यवस्था पर लगेगी लगाम   सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ...

भ्रष्टाचार पर कार्यवाही जारी, विकास नही पचा पा रही कांग्रेस

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने भ्रष्टाचार, खनन तथा टेंडर मामलों मे कांग्रेस के आरोपों पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा...

भाजपा सरकार 2027 तक बनाएगी घोटालों का कीर्तिमान- सूर्यकांत धस्माना

देश में एक के बाद एक घोटालों की श्रृंखला हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले के बाद अब तराई बीज विकास निगम व मनसा देवी...

कोटद्वार के समस्याओं के संबंध में ऋतु खण्डूडी ने सुबोध उनियाल से भेंट करी

विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज उत्तराखंड सरकार के वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल से देहरादून स्थित उनके यमुना कॉलोनी स्थित...

जंगलचट्टी के पास गधेरे में मलबा पत्थर आने पर पैदल मार्ग हुआ बाधित।

अगले आदेशों तक सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने वाली पैदल यात्रा की गयी स्थगित।   अब से कुछ देर पहले प्राप्त सूचनानुसार जंगलचट्टी के पास...

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी का उत्तराखंड आगमन क़ृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया स्वागत

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी का उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुष्पभेंट...

केदार घाटी में फिर हैली दुर्घटना में सात लोगों की मौत, मुख्यमंत्री की चेतावनी बंदर घुड़की साबित हो रही- धस्माना

अब तक की चारधाम यात्रा में हुई पाँचवी दुर्घटना बार बार चेताने पर भी नहीं चेत रही सरकार   उत्तराखंड की चार धाम यात्रा शुरू...

महाराज ने हेलीकॉप्टर हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा सरकार जांच करवायेगी

मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की   प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ...

केदारनाथ में एक और हेलीकाप्टर हादसा, 7 लोग थे सवार, बचाव टीम मौके पर पहुँची

ब्रेकिंग न्यूज़ रूद्रप्रयाग केदारनाथ के गौरीकुण्ड खर्क की पहाडियों में एक हैली क्रैश, पायलेट समेत सात लोग बताये जा रहे सवार   सुबह साढे पांच...