Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड केदार घाटी में फिर हैली दुर्घटना में सात लोगों की मौत, मुख्यमंत्री...

केदार घाटी में फिर हैली दुर्घटना में सात लोगों की मौत, मुख्यमंत्री की चेतावनी बंदर घुड़की साबित हो रही- धस्माना

  • अब तक की चारधाम यात्रा में हुई पाँचवी दुर्घटना
  • बार बार चेताने पर भी नहीं चेत रही सरकार

 

उत्तराखंड की चार धाम यात्रा शुरू हुए अभी एक महीना कुछ दिन ही हुए हैं लेकिन आज पांचवीं हैलीकॉप्टर दुर्घटना हो गई जिसमें पांच लोगों की जान जाने की सूचना है जो अत्यंत दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है और इसके लिए पूरी तरह से उत्तराखंड की भाजपा सरकार की लचर व लापरवाह हवाई सेवा नियमावली है यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने आज सुबह तड़के हुई हैली दुर्घटना की सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग से आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने के बाद जारी अपने बयान में कही।

 

धस्माना ने कहा कि विगत दिनों प्रदेश में चल रही हैली सेवाओं के बारे में उन्होंने राज्य सरकार से प्रदेश में एयर ट्रैफिक कंट्रोल नियमावली कड़ाई से लागू करने की मांग की थी और बाकायदा इस बात पर पार्टी द्वारा सख्त आपत्ति दर्ज करवाई गई थी कि हैली कंपनियां पैसा कमाने की आपाधापी और प्रतिस्पर्धा में नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं जिससे यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। श्री धस्माना ने कहा कि आज केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़े हैली ने खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरी और पांच मिनट में जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। श्री धस्माना ने कहा कि उनको जानकारी मिली कि इसकी उड़ान के बाद दो हैली और उसी जगह से उड़े किंतु इस हैली के दुर्घटनाग्रस्त होते ही वो वापस हो गए और सुरक्षित लैंड हो गए। श्री धस्माना ने कहा कि हैली सेवाओं के बारे में मुख्यमंत्री ने जो आदेश निर्देश दिए वो मात्र बंदर घुड़की साबित हो रहे हैं क्योंकि मुख्यमंत्री की चेतावनी के मात्र दो दिन बाद खराब मौसम में हैली उड़ाना यही साबित कर रहा है कि हैली कंपनियां पैसा कमाने के लिए कोई भी जोखिम उठने के लिए तैयार हैं।

 

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने एक बार फिर राज्य सरकार से मांग करी कि वो हैली सेवाओं के मामले में सख्ती से और ट्रैफिक नियमावली को लागू करवाए व यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर्स की सफाई ऑडिट व उनके अन्य सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू किया जाए।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...