Saturday, June 20, 2026
Home उत्तराखंड सूबे में शीघ्र होगा राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण का गठनः डॉ. धन...

सूबे में शीघ्र होगा राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण का गठनः डॉ. धन सिंह रावत

  • सूबे में शीघ्र होगा राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण का गठनः डॉ. धन सिंह रावत
  • कक्षा-1 में प्रवेश से वंचित बच्चों को बाल वाटिका-3 में मिलेगा दाखिला
  • कहा, एनईपी-2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार कर लागू करें अधिकारी

 

देहरादून, 30 जुलाई 2025

सूबे के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक मानक स्थापित करने के उद्देश्य से राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण (एसएसएसए) का गठन किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा न्यूनतम आयु सीमा पूर्ण न होने के कारण कक्षा-1 में प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को भविष्य में बालवाटिका-3 में दाखिला दिया जायेगा। साथ ही विभागीय अधिकारियों को एनईपी- 2020 के अनुरूप कक्षा-01 से 08वीं तक का पाठ्यक्रम तैयार कर लागू करने के निर्देश दिये गये हैं।

 

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत प्रदेश में राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण के शीघ्र गठन के निर्देश अधिकारियों को दिये। डॉ. रावत ने बताया कि एसएसएसए के गठन से प्रदेश में शैक्षिक मानकों को स्थापित करने में मदद मिलेगी, साथ ही स्कूलों की मान्यता से लेकर सीखने के लक्ष्य व क्लास रूम मानक तय किये जायेंगे, जिससे निजी एवं राजकीय विद्यालयों की कार्यप्रणाली में सुधार लाया जा सकेगा। इसके अलावा प्रदेशभर के प्राथमिक विद्यालयों में बालवाटिका-1 व 2 की तर्ज पर बालवाटिका-3 का भी संचालन किया जायेगा। जिसमें ऐसे छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा जो कि एक शैक्षणिक सत्र में निर्धारित आयु सीमा पूर्ण न करने के कारण कक्षा-1 में प्रवेश से वंचित रह जाते हैं।

 

डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेशभर में ऐसे छात्र-छात्राआों की बड़ी तादाद है जो कक्षा-1 में प्रवेश के समय 6 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा पूरी नहीं कर पाते हैं और आंगनबाड़ी में संचालित केन्द्रों से भी पांच वर्ष की आयु पूर्ण करते ही मध्य सत्र में बाहर हो जाते हैं। विभागीय मंत्री ने एनईपी-2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार न होने पर विभागीय अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने अधिकारियों को दो माह के भीतर एनईपी गाइडलान में तय 70 व 30 फीसदी कंटेंट के अनुरूप कक्षा-1 से 8 तक का पाठ्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिये।

 

इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को प्रदेशभर के करीब 150 क्षतिग्रस्त स्कूलों के शीघ्र मरम्मत के निर्देश भी बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों के मरम्मत हेतु आपदा मद से लगभग 30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इसके अलावा प्रत्येक जिलाधिकारी भी आपदा न्यूनीकरण मद से दो-दो लाख रूपये प्रति विद्यालय खर्च कर सकते हैं, इसके लिये विभागीय सचिव की अध्यक्षता में एक मॉनिटिरिंग कमेटी का भी गठन करने का निर्देश भी दिये गये हैं।

RELATED ARTICLES

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार...

विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रेन वाटर हार्वेस्टिंग से ओवरब्रिज तक, विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम ने दिखाई सख्ती; धीमी प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी विकास कार्यों की मैदानी...

26 जून को रुद्रपुर में आयोजित होने वाले ‘खेत बचाओ अभियान‘, तैयारियों को अंतिम रूप देने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए।

देहरादून, 18 जून। उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में 26...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार...

विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रेन वाटर हार्वेस्टिंग से ओवरब्रिज तक, विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम ने दिखाई सख्ती; धीमी प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी विकास कार्यों की मैदानी...

26 जून को रुद्रपुर में आयोजित होने वाले ‘खेत बचाओ अभियान‘, तैयारियों को अंतिम रूप देने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए।

देहरादून, 18 जून। उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में 26...

गणेश गोदियाल ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के कारण मानसिक तनाव में आत्महत्या करने वाली रिया थापा के परिजनों से मुलाकात कर...

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Ganesh Godiyal ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के कारण मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या करने वाली उत्तराखंड...

प्रदेश के जलागम प्रबन्धन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मंत्री ने कहा कि प्रदेेश के पर्वतीय तथा मैदानी क्षेत्रों में जल संरक्षण हेतु चाल-खाल के माध्यम से जलागम प्रबन्धन विभाग द्वारा जल संरक्षण...

सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी

सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का मैराथन निरीक्षण प्रधानमंत्री मोदी के ‘सूर्य घर’ और हरित ऊर्जा...

कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन

मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास

देहरादून। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के...

योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है- ऋतु खण्डूडी

कोटद्वार। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज कोटद्वार के प्राइड मॉल के सभागार में विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड...