Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किये जा रहे 03 दिवसीय उपवा दीवाली...

पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किये जा रहे 03 दिवसीय उपवा दीवाली मेले का माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा किया गया शुभारंभ

  • मेले का शुभारंभ करते हुए माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा उपस्थित लोगों को आगामी दीपावली के पर्व की दी शुभकामनाएं, सभी की खुशहाली के लिए की कामना
  • मेले में प्रदर्शित किए गए पुलिस परिजनों द्वारा तैयार उत्पादों की मां0 मुख्यमंत्री जी द्वारा सराहना करते हुए दी अपनी शुभकामनाएं
  • मेले के दौरान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा पुलिस परिवार के दिव्यांग परिजनों को बांटे कृत्रिम अंग/उपकरण, मेधावी बच्चो/राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर खेलो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टैब/स्मार्ट वॉच व अन्य सामग्री वितरित कर किया उनका उत्साहवर्धन
  • मेले के दौरान उत्तराखंडी लोक गायक राकेश खनवाल व अन्य कलाकारों द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
  • तीन दिन तक चलने वाले उपवा दीवाली मेले के दौरान पुलिस परिजनों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के प्रदर्शन के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लकी ड्रॉ प्रतियोगिता, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के बच्चों का सम्मान समारोह व अन्य रंगारंग कार्यक्रम किये जायेंगे आयोजित

28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक पुलिस लाइन देहरादून में उत्तराखण्ड पुलिस वाइफस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में तीन दिवसीय उपवा दीवाली मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसका मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड, पुष्कर सिंह धामी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर उपवा दीवाली मेले का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस परिवार के 10 दिव्यांग परिजनों को कृत्रिम अंग व उपकरण वितरित करे गये, साथ ही पुलिस परिवार से राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर खेलो में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 07 बच्चों तथा 10वी व 12वी की परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 18 मेधावी बच्चों को टैब, स्मार्ट वॉच, ट्रैवेल बैग, ट्रैक सूट आदि सामग्री प्रदान करते हुए उन्हे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए महोदय द्वारा उन्हें आगामी दीपावली पर्व के लिये अपनी शुभकामनाएं दी गयी तथा विभिन्न स्टॉलों में प्रदर्शित पुलिस परिजनों द्वारा तैयार किये गए उत्पादों की प्रशंसा की। उपवा मेले के दौरान मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिती में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखण्डी लोकगायक राकेश खनवाल व अन्य कलाकारों द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित दर्शकों तथा श्रोतागणों को मंत्रमुग्ध किया गया।

तीन दिवस तक चलने वाले उपवा मेले के दौरान 29 अक्टूबर को मुख्य अतिथि अलकनंदा अशोक, अध्यक्ष उपवा की उपस्थिती में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा तथा मेले के अन्तिम दिवस दिनांक 30 अक्टूबर को महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड श्री गुरमीत सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिती में बॉलीवुड सिंगर कपिल थापा सहित अन्य कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे, साथ ही महामहीम राज्यपाल महोदय के कर कमलों से उपवा मैग्जीन की लान्चिंग तथा लक्की ड्रा में पुरूस्कार प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरूस्कार वितरण किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...