Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड विरासत आर्ट एंड हेरीटेज फेस्टिवल 2023 के तीसरे दिन जसबीर जस्सी के...

विरासत आर्ट एंड हेरीटेज फेस्टिवल 2023 के तीसरे दिन जसबीर जस्सी के गानों पर जमकर झूमे देहरादून के लोग

  • विरासत आर्ट एंड हेरीटेज फेस्टिवल 2023 के तीसरे दिन की शुरुआत विंटेज और क्लासिकल कार एवं बाइक रैली कार्यक्रम के साथ हुआ
  • देबाशीष भट्टाचार्य के गिटार की ध्वनि से गूंज उठा विरासत का आंगन
  • कुमुद झा दीवान की शास्त्रीय गायन विरासत में लोगों को खुब भाया
  • जसबीर जस्सी के गानों पर जमकर झूमे देहरादून के लोग

 

विरासत आर्ट एंड हेरीटेज फेस्टिवल 2023 के तीसरे दिन की शुरुआत ’विंटेज और क्लासिकल कार एवं बाइक रैली ’ कार्यक्रम के साथ हुआ। ’विंटेज और क्लासिकल कार एवं बाइक रैली कार्यक्रम को अंबेडकर स्टेडियम से मुख्य अतिथि श्री जय राज जी, पूर्व पीसीसीएफ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ’विंटेज और क्लासिकल कार एवं बाइक रैली में लगभग 40 से अधिक वाहनों ने भाग लिया। रैली अंबेडकर स्टेडियम से शुरू होकर राजपूर रोड तक गई और फिर दिलाराम होते हुए देहरादून कैन्ट के रास्ते वापस अंबेडकर स्टेडियम पहुंची। इस रैली में वाहन मालिक उसके सवारियों और ड्राइवरों का उत्साह और दर्शकों की ऊर्जा से मेल खा रहा था जो पुरानी कारों, बाइक, जीपों को देखने के लिए बड़ी संख्या में आए थे। कुछ निजी संग्राहकों की सबसे पुरानी कार और बाइक में से एक शेवेरोलेट 1926 और मैचलेस मोटरसाइकिल 1942 थीं, जिनके मालिक डॉ. एस, फारूक थे। अधिकतम कार के साथ रैली में भागीदारी करने वाले विजेता रहे डॉ. एस फारूक और बाइक के लिए बलबीर सेम्भी। विभिन्न पुरस्कार विजेताओं में वोलेंटियर्स की पसंद श्रेयस वर्मा और रितिक शर्मा रहे, रीच की पसंद में विजेता रहे कुणाल अरोड़ा और सगीर अहमद, दर्शकों की पसंद में विजेता रहे नूर मोहम्मद और अनुपम सुडेन।

आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभांरंभ राजा रणधीर सिंह, एशिया ओलंपिक परिषद के अंतरिम अध्यक्ष एवं रीच विरासत के पेट्रोन ने दीप प्रज्वलन के साथ किया एवं उनके साथ रीच विरासत के महासचिव श्री आर.के.सिंह एवं अन्य सदस्य भी मैजूद रहें।

देबाशीष भट्टाचार्य ने अपने प्रस्तुति की शुरुआत अपने गिटार पर शुद्ध कल्याण की एक रचना से की उसके बाद उन्होंन राग जैजवंती प्रस्तुत किया।

 

देबाशीष भट्टाचार्य का जन्म 12 जनवरी 1963 को कोलकाता मे हुआ था। उनकी उम्र 60 साल है । वे एक भारतीय शास्त्रीय संगीतकार, गायक के साथ साथ एक शिक्षक भी है। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने दुनिया में सबसे पहला स्लाइड गिटार सिलेबस पेश किया था। भट्टाचार्य ने एक नई वादन तकनीक और ध्वनि की शुरुआत के साथ-साथ, अपने संगीत को डिजाइन करने में पारंपरिक और विशिष्ट समकालीन दृष्टिकोणों के मिश्रण के माध्यम से स्लाइड गिटार पर भारतीय शास्त्रीय संगीत को फिर से परिभाषित किया।

संगीत के अलावा शिक्षा के छेत्र में भी उनका योगदान है, उन्होंने एक हजार से अधिक छात्रों को पढ़ाया है, वे एक नई शैली में (हिंदुस्तानी स्लाइड गिटार) बनाई है, अपने स्वयं के वाद्ययंत्र भी डिजाइन किए हैं (चतुरंगुई, आनंदी और गंधर्वी सहित) एवं अपना प्रदर्शन किया है, ग्रैमी नामांकन और कई विश्व संगीत पुरस्कारों से उनको नवाज़ा गया है। इसके अलावा अनगिनत संगीत कार्यक्रम और कार्यशालाएँ में भी सम्मानित किया गया है। उनकी नवीनतम गिटार रचना, पुष्पा वीणा, शायद दुनिया का पहला स्लाइड वाद्य यंत्र है, जिसका शीर्ष जानवरों की खाल से बना है। हिंदुस्तानी राग संगीत के लिए उन्होंने शाम के समय के लिए तीन नए रागों की रचना की हैः “राग पलाश प्रिया,“ “राग शंकर ध्वनि“ और “राग चंद्र मलिका“।

उन्हें वर्ल्ड म्यूज़िक हॉल ऑफ़ फ़ेम 2022 , ग्रैमी नामांकित 2009, बीबीसी पुरस्कार 2007, एशियाटिक सोसाइटी गोल्ड मेडल 2005 और प्रेसिडेंट ऑफ़ इंडिया गोल्ड मेडल 1984 से सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम कि दूसरी प्रस्तुति में कुमुद झा दीवान ने बिहार संगीत पृष्ठभूमि की रचनाएँ शामिल थीं। उन्होंने अपने प्रदर्शन की शुरुआत कौशिक ध्वनि में ठुमरी “मैंने मन रे किया, तूने टिकुली के बीचबढ़ा काहे को दिया“ से की, उनका अगली प्रस्तुति दादरा रहा जिसे “सीधी का दादरा“ के नाम से जाना जाता है और उन्होंने राग भैरवी में एक बंदिया “सांवरिया प्यारा रे मोरी गुइयां“ , “जिया मोरा कांपे ’ के साथ समापन किया।

बिजनेस स्टडीज में पीएचडी कुमुद झा दीवान एक अर्ध-शास्त्रीय गायक हैं, वे ठुमरी के एक स्थापित और प्रशंसित प्रतिपादक हैं। कुमुद को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित ’इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी पुरस्कार’ 2010 मिला है। उनकी आवाज में बनारस घराने की दिवंगत सिद्धेश्वरी देवी और रसूलन बाई की याद दिलाने वाली दुर्लभ लय है। उन्होंने गायन में प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद से ’संगीत प्रभाकर’ की उपाधि प्राप्त की है। वह ऑल इंडिया रेडियो की एक श्रेणीबद्ध कलाकार और आईसीसीआर की एक सूचीबद्ध कलाकार हैं।

 

कार्यक्रम में आखिरी प्रस्तुति जसबीर सिंह जस्सी की रही जिसमें उन्होंने शुरुआत सूफी संत बाबा बुल्लेशाह द्वारा रचित हीर.. “आयो नी सैयों“ से की

जसबीर सिंह बैंस, जिन्हें पुरी दुनिया उनके स्टेज नाम जसबीर जस्सी से जानती हैं वे एक भारतीय गीतकार, कलाकार और एक अभिनेता हैं। उन्होंने तेरह से अधिक गीत एल्बम जारी किए जिसमें से उनका पहला पॉप एल्बम दिल ले गई है, जो 1998 में रिलीज़ हुआ था। उन्होंने फिल्म केसरी के लिए “एक ओंकार“ गाया और उसे संगीतबद्ध किया। उन्होंने पटियाल हाउस जैसी फिल्मों में भी गाया और अपने प्रस्तुति से पुरी दुनिया को अपने दिल रुभने वाले गीतों से किया। उसके बाद उन्होंने एक सूफी गीत भी लौंच किया जिसे बोल ,ओ लाल नी हैं, जो की बाबा बल्ले शाह दुवारा लिखा गया हैं। संगीत के साथ साथ उन्होंने पंजाबी फिल’ हीर रांझा ’ मे लीड रोल ’खुशियाँ ’ निभाकर पंजाबी सिनेमा मे अपनी एक नई पहचान बनाई , इसके अलावा उन्होंने कई देशों मे अपना प्रदर्शन भी दिया हैं और एनडीटीवी इमेजिन के धूम मचा दे में दिखाई दिए।

73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, जस्सी जी ने एक अन्य पंजाबी गायक के साथ अगस्त 2021 में देश को समर्पित एक देशभक्ति एकल ट्रैक ’आजादी द इंडिपेंडेंस’ गाना भी जारी किया है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और प्यार दिया है।

जस्सी जी एक स्वाभाविक परोपकारी व्यक्ति हैं। उनका सच्चा विश्वास है कि “संगीत एकजुटता का धर्म है!“ और आगे कहते हैं, यह समय हमारे धार्मिक मतभेदों को दूर करने और मानवता को बचाने का है।

तबला वादक शुभ जी का जन्म एक संगीतकार घराने में हुआ था। वह तबला वादक श्री किशन महाराज के पोते हैं। उनके पिता श्री विजय शंकर एक प्रसिद्ध कथक नर्तक हैं, शुभ को संगीत उनके दोनों परिवारों से मिला है। बहुत छोटी उम्र से ही शुभ को अपने नाना पंडित किशन महाराज के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित किया गया था।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...