Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के अथक प्रयासों से निर्मित देश के प्रथम...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के अथक प्रयासों से निर्मित देश के प्रथम CDS जनरल बिपिन सिंह रावत की प्रतिमा और स्मारक का मुख़्यमंत्री ने किया अनावरण

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा कनक चौक स्थित पार्क को देश के प्रथम चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ स्वर्गीय बिपिन सिंह रावत की स्मृति में उनकी 9 फ़ीट बड़ी प्रतिमा के अनावरण के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत की स्मृति को चिरस्थायी बनाये जाने के लिए प्रदेश की किसी बड़ी परियोजना का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सीडीएस रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी आकस्मिक मृत्यु से देश को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है तथा भारतीय सेना के गौरवमयी इतिहास में उत्तराखण्ड के सैनिकों का विशिष्ट योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत की मातृभूमि के लिए चार दशकों की निःस्वार्थ सेवा असाधारण वीरता और रणनीतिक कौशल से परिपूर्ण थी।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड के गौरव और देश के प्रथम चीफ़ ऑफ डिफेन्स स्टॉफ (सीडीएस) जनरल स्व.बिपिन रावत को नमन करते हुए उन्होंने जनरल बिपिन रावत से जुड़े संस्मरणों का जिक्र करते हुए कहा कि उनसे जब भी बात-मुलाकात हुई वह हमेशा राज्य के आर्थिक व सामाजिक विकास को लेकर चर्चा व मार्गदर्शन करते रहते थे । मंत्री जोशी ने जनरल बिपिन रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मेरे अनुरोध को स्वीकारते हुए उत्तराखण्ड के युवाओं को सेना भर्ती के लिए लम्बाई में छूट देते हुए 167 सेमी से 162 सेमी किया था। मंत्री जोशी ने कहा उत्तराखण्ड एक सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। यहाँ के लगभग हर परिवार से एक व्यक्ति सेना में भर्ती होकर देश सेवा कर रहा है। उत्तराखण्ड के सपूतों ने जाँबाज सैनिकों के रूप में देश में ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व में एक लोकप्रिय पहचान बनाई है।

कबीना मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके निर्देशन में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा इस भव्य स्मारक और प्रतिमा का निर्माण करवाया गया है। मंत्री गणेश जोशी ने इसके लिए एमडीडीए और सैनिक कल्याण के अधिकारियों को बधाई भी दी।

उन्होंने कहा हमारी सरकार की हमेशा यह कोशिश रही है कि पूर्व सैनिकों और सैनिक विधवाओं की समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दी जाय। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश के पहले सी.डी.एस के तौर पर सीमाओं की सुरक्षा के लिए जनरल बिपिन रावत द्वारा लिए गए साहसी फैसलों और सशस्त्र बलों के मनोबल को हमेशा ऊंचा रखने में उनके द्वारा दिए गए योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...