Wednesday, June 17, 2026
Home क्राइम आराध्या फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र चंद्रमणि में हुई युवक की हत्या में...

आराध्या फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र चंद्रमणि में हुई युवक की हत्या में चार अभियुक्त गणों को थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 11/04/23 को थाना क्लेमेंट टाउन पर  हेमंत निवासी लेन 01 क्लेमेंट टाउन द्वारा लिखित सूचना दी गई कि उनके द्वारा उनके भाई सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू को लगभग 20- 25 दिन पहले आराध्य फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र चंद्रबनी में भर्ती कराया गया था, जिसको नशा मुक्ति केंद्र के संचालक प्रशांत जुयाल, अजय शर्मा ,मनीष कुमार, एवं मोहन थापा द्वारा बेरहमी से पीटकर हत्या करके सुबह लगभग 7:00 बजे सिद्धार्थ के मृत शरीर को कपड़े में लपेटकर हमारे घर के बाहर छोड़कर भाग गए,

सूचना आधार पर तत्काल थाना क्लेमेंट टाउन पर हत्या एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया एवं विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर श्री पंकज गैरोला के सुपुर्द हुई, जिनके द्वारा तत्काल विवेचना ग्रहण कर घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किया गया, जिसमें पाया गया कि नशा केंद्र संचालक प्रशांत जुयाल एवं अजय शर्मा के द्वारा दिनांक 10/04/23 की रात में सिद्धार्थ के साथ काफी मारपीट की गई थी, जिस कारण अगले दिन सुबह तक सिद्धार्थ की मृत्यु हो चुकी थी, फिर प्रशांत के कहने पर अजय एवं मनीष कुमार एवं मोहन थापा के द्वारा प्रशांत की गाड़ी स्विफ्ट कार से मृतक सिद्धार्थ के शव को सिद्धार्थ के घर के बाहर क्लेमेंट टाउन में छोड़ दिया।

विवेचना में आरोपों की पुष्टि होने पर अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर एवं संबंधित विवेचक क्षेत्राधिकारी सदर को निर्देशित किया गया, जिस पर तत्काल क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन को अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया, जिस पर दिनांक 14/04/23 की रात्रि में उक्त चारों अभियुक्तों को दौराने चेकिंग दूधली चैक पोस्ट पर मय कार स्विफ्ट के गिरफ्तार किया गया तथा उक्त वाहन से घटना में प्रयुक्त बेसबॉल का डंडा भी बरामद किया गया तथा घटना के मुख्य अभियुक्त प्रशांत की निशानदेही पर संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए। 

पुलिस ने प्रशांत जुयाल पुत्र श्री स्वर्गीय श्री धीरज जुयाल निवासी शिवकुटी क्लेमेंट टाउन, देहरादून, उम्र 28 वर्ष, अजय शर्मा पुत्र श्री मोहन लाल शर्मा निवासी डोईवाला, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र 40 वर्ष।, मनीष कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री रामपाल सिंह निवासी चंदर रोड डालनवाला, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 47 वर्ष एवं मोहन थापा पुत्र स्वर्गीय श्री रविंदर सिंह निवासी न्यू बस्ती क्लेमेंट टाउन, देहरादून, उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया

अभियुक्तों से मारपीट के दौरान इस्तेमाल में लाया बेसबॉल का डंडा, नशा मुक्ति केंद्र से सम्बंधित दस्तावेज और घटना में इस्तेमाल की गई कार स्विफ्ट नंबर UK 07 DE 8962

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी सफलता ​भट्टोवाला गोलीकांड के आरोपी गिरफ्तार, अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने ऋषिकेश पुलिस और कोतवाल कैलाश...

आपकी हर जानकारी पर साइबर ठगों की नजर, बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट

बैंक खाते से लेकर बीमा पॉलिसी तक, डेटा के दम पर हो रही ठगी रुड़की। साइबर अपराधी अब लोगों को ठगी का शिकार बनाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...