Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान पुलिस लाईन देहरादून में फायर सर्विस ने...

अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान पुलिस लाईन देहरादून में फायर सर्विस ने दिखाया शौर्य का प्रदर्शन

अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान आज 15 अप्रैल 2023 को पुलिस लाईन देहरादून में फायर सर्विस द्वारा शौर्य का प्रदर्शन कर डेमो दिखाया गया, इस अवसर पर श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड बतौर मुख्य अतिथि रहे ।
फायर सर्विस द्वारा पुलिस लाईन देहरादून में ऑयल फायर, घरेलू एलपीजी सिलेण्डर में लगी आग, इण्डस्ट्रीयल हैजार्ड में क्लोरीन गैस लीकेज, हाईराइज बिल्डिंग से रेस्क्यू का डेमों देने के साथ-साथ पानी से तिरंगा बनाकर सबका मन मोहा ।
पुलिस महानिदेशक द्वारा बताया गाय कि उत्तराखण्ड अग्निशमन एवं आपात सेवा सदैव फर्स्ट रिसपोन्डर के रुप में कार्य करता है, फलस्परूप फायर सर्विस द्वारा विगत वर्षों में हजारों जीवन एवं करोड़ों रूपये की सम्पत्ति को बचाना सम्भव हुआ है, उत्तराखण्ड बनने से अब तक 2852 करोड़ रूपये से भी अधिक सम्पत्ति को आग से बचाने के साथ-साथ 38141 फायर कॉल एवं 5748 रेस्कयू कॉल के दौरान 16237 मनुष्यों एवं 4319 पशुओं के जीवन के बचाया है। फायर सर्विस अग्निशमन कार्य करने साथ-साथ रेस्क्यू कार्य, राहत बचाव कार्य, वीवीआईपी/वीआईपी ड्यूटी, कानून व्यवस्था में अग्निसुरक्षा ड्यूटी, विभिन्न मेला आयोजनों में अग्निसुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी, विभिन्न संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था एवं अग्नि निवारण के उपाय इन सब जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। उन्होंने बताया कि अभी हाल में ही त्यूनी में एक दर्दनाक अग्निकाण्ड में 04 चार मासूम बच्चों का चले जाना बड़ा ही पीड़ादायक रहा है, इस घटना से एक बार पुनः हमें आग के प्रति अधिक संवेदनशील होने की आवश्यकता प्रतीत हुई है । इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है ।


सम्बोधन के दौरान पुलिस महानिदेशक द्वारा उद्योगों, वाणिज्यिक परिसरों, शैक्षणिक संस्थानों एवं बहुमंजिला इमारतों आदि में कार्य करने वाले व्यक्तियों के साथ ही विभिन्न संस्थानों/प्रतिष्ठानों के भवन स्वामियों से सुरक्षित समाज सुनिश्चित करने के लिए अग्नि सुरक्षा मानदंडों का पालन करने की अपील की गई, क्योंकि फायर सेफ्टी में निवेश न केवल आपकी एवं राष्ट्र की सम्पत्ति बचाने के लिए आवश्यक है अपितु आपकी एवं आपके परिवार की जान बचाने के लिए भी जरूरी है ।


इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस श्रीमती नीरू गर्ग द्वारा वर्ष 2022 की उपलब्धियों में बताया गया कि उत्तराखण्ड अग्निशमन एवं आपात सेवा द्वारा 1829 फायर कॉल एवं 464 रेस्कयू कॉल के दौरान 603 मनुष्यों एवं 115 पशुओं के जीवन को बचाने के साथ-साथ 125 करोड़ रूपये से भी अधिक सम्पत्ति को आग से बचाया है। इसके अतिरिक्त फायर सर्विस द्वारा प्रति वर्ष 10 हजार से अधिक वीवीआईपी/वीआईपी व कानून व्यवस्था एवं अन्य ड्यूटियाँ सम्पादित की जाती हैं। साथ ही अग्निशमन एवं आपात सेवा द्वारा विगत वर्ष विभिन्न संस्थानों में अग्निसुरक्षा पर मॉक ड्रिल एवं जन जागरूकता कार्यक्रम कर 01 लाख से अधिक लोगों को जागरूक किया गया है ।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...