Monday, September 28, 2026
Home उत्तराखंड पोषण अभियान से सुपोषित भारत - स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प...

पोषण अभियान से सुपोषित भारत – स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प मजबूत हुआ : श्रीमती सावित्री ठाकुर

  • राष्ट्रीय पोषण माह के समापन समारोह में शामिल होने देहरादून पहुंची केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर
  • अभियान के अंतर्गत बीते 7 वर्षों में 140 करोड़ से अधिक गतिविधियाँ आयोजित की गई हैं
  • ⁠पोषण अभियान में राजस्थान ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, उसके बाद महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ का स्थान रहा

 

देहरादून : आठवें राष्ट्रीय पोषण माह का समापन समारोह शुक्रवार को देहरादून के कल्चरल सेण्टर में आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर शामिल होंगी।  कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर देहरादून में मीडिया से वार्ता में केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2018 से शुरू हुए राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत यह 8वां पोषण माह है , जिसका शुभारम्भ उनके संसदीय क्षेत्र धार (मध्यप्रदेश) से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2025 को किया था ।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पोषण अभियान के अंतर्गत बीते 7 वर्षों में 140 करोड़ से अधिक गतिविधियाँ आयोजित की गई हैं । केवल इस माह में ही 20 करोड़ से अधिक गतिविधियाँ आयोजित की गई हैं । श्रीमती ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष के प्रमुख विषयों में मोटापा नियंत्रण , “ पोषण भी , पढ़ाई भी ” , शिशु एवं बाल आहार संबंधी सही प्रथाओं को सशक्त बनाना , पुरुषों की भागीदारी के माध्यम से पोषण जागरूकता , वोकल फॉर लोकल , और डिजिटल तकनीक के ज़रिए विभागीय समन्वय जैसे विषय मुख्य रूप से शामिल रहे ।

 

केंद्रीय मंत्री ने जानकरी देते हुए बताया कि इस अभियान में सभी राज्यों की भागीदारी सराहनीय है। राजस्थान ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, उसके बाद महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ का स्थान रहा। गुजरात और बिहार ने भी उत्कृष्ट कार्य किया है । राज्य स्तरीय प्रयासों के साथ – साथ विभिन्न मंत्रालयों जैसे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय , पंचायती राज मंत्रालय , ग्रामीण विकास मंत्रालय , शिक्षा मंत्रालय और आयुष मंत्रालय – के बीच भी प्रभावी समन्वय देखने को मिला । उन्होंने कहा कि इस पोषण माह के माध्यम से हमने एक बार फिर सुपोषित भारत – स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प मजबूत किया है ।

RELATED ARTICLES

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना

व्यवस्थाओं का लिया जायजा उत्तरकाशी। जनपद भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद बर्द्धन ने गंगोत्री धाम में मां गंगा और...

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अशोक चक्र विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा...

लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन

मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में दाखिल-खारिज और विभिन्न प्रमाण-पत्रों के मामलों में अब स्थलीय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना

व्यवस्थाओं का लिया जायजा उत्तरकाशी। जनपद भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद बर्द्धन ने गंगोत्री धाम में मां गंगा और...

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अशोक चक्र विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा...

लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन

मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में दाखिल-खारिज और विभिन्न प्रमाण-पत्रों के मामलों में अब स्थलीय...

विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी

राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी देहरादून। राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर में शनिवार को आयोजित...

आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या

‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में 202 लाभार्थियों को वितरित की गई महालक्ष्मी, तेजस्विनी, रोजगार एवं पोषण किट विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने उत्कृष्ट कार्य करने...

विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह

योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ, कृषि, मत्स्य, ग्रामोत्थान, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों ने मौके...

1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद

राजकीय इंटर कॉलेज देहलचौरी में बाल संरक्षण एवं अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग...

चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ‘सर्वशक्ति सी.एल.एफ. तुल्याड़ा’ के ग्राम मल्ली स्थित कलेक्शन सेंटर का किया उद्घाटन : समूह की महिलाओं के आत्मनिर्भरता प्रयासों...

जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत

श्रीकोट-स्वीत व डुंगरीपंथ क्षेत्र के लिये 3 करोड़ की विकास योजना स्वीकृत कहा, धारी देवी रेलवे स्टेशन में बनेगा बहुउद्देशीय पार्किंग व आधुनिक पार्क   देहरादून।...

निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन...