Tuesday, September 29, 2026
Home उत्तराखंड निजी स्कूल कर रहा था टीसी देने में आनाकानी, मामला डीएम तक...

निजी स्कूल कर रहा था टीसी देने में आनाकानी, मामला डीएम तक पंहुचा तो फूले हाथ-पांव, उसी दिन काटी टीसी

  • पेयजल समस्या या हो स्कूल टीसी इस्यू का मामला जिला प्रशासन हैं न बड़ी संख्या में अपनी छोटी-छोटी समस्या लेकर डीएम तक पंहुच रहे फरियादी; समाधान भी मौके पर ही 
  • मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशन में मनमानी करने वाले निजी स्कूलों पर लगाम लगाता जिला प्रशासन
  • प्रशासन की मंशा साफ; नियम विरूद्ध गतिविधि मिली तो स्कूल पर लगेगा ताला
  • बुजुर्ग फरियादी की पेयजल समस्या को लेकर किया जल संस्थान से एटीआर तलब उसी दिन मौके पर ही हुआ समाधान, 
देहरादून दिनांक 12 जुलाई 2025, (सू.वि), जिला प्रशासन देहरादून के जनमानस की छोटी-बड़ी समस्याओं के निस्तारण हेतु त्वरित निर्णय से जहां जिला प्रशासन की सक्रियता एवं नागरिकों की प्रति प्रशासन एवं सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वहीं पिछले 10 महीनों में जिलाधिकारी सविन बसंल के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा लिए गए कड़े निर्णय एवं जनहित के फैसलों से जनमानस में सरकार एवं प्रशासन के प्रति विश्वास बढा है। जिलाधिकारी प्रत्येक कार्य दिवस में अपने कार्यालय कक्ष में लगभग 40 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनते हैं तथा फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण की स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहे हैं।
जिला प्रशासन की जनमानस के प्रति संवेदनशीलता इसी बात से दर्शाता है कि एक निजी स्कूल प्रबन्धन द्वारा छात्र की टीसी जारी न करने की शिकायत डीएम के सम्मुख पंहुची जिस पर डीएम ने उसी समय मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए बालक की टीसी पर उसी दिन टीसी जारी करवाई। जिला प्रशासन ने जहां सम्बन्धित निजी स्कूल को छात्रों, अभिभावकों को परेशान करने पर कार्यवाही का डर दिखाया तथा सख्त प्रशासन की मौजूदगी का भी अहसास कराया है।
जिलाधिकारी सविन बंसल के समक्ष 11 जुलाई को एक महिला अंशू सारस्वत अपनी शिकायत लेकर पंहुची बताया कि उनका बेटा 03 वर्ष से वंडर इयर एकेडमी में पढ रहा है अब बेटे का दूसरे स्कूल में दाखिला करवा दिया है, वंडर स्कूल की प्रिंसिपल टीसी जारी नही कर रही है, जिससे परेशानी का सामना करने की बात कहते हुए डीएम से स्कूल प्रबन्धन से टीसी जारी करवाने की गुहार लगाई।  जिस पर डीएम ने मुख्य शिक्षा को फरियादी का आवेदन पत्र वाट्सएप्प के माध्यम से प्रेषित करते हुए दूरभाष पर ही निर्देशित किया कि टीसी  तत्काल छात्र की टीसी जारी करवाते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराए। जिलाधिकारी के निर्देशों एवं कड़े रूख से स्कूल प्रबन्धन के हाथ-पांव फूल गए तथा उसी दिन बालक की टीसी जारी की गई।
तहसील चौक गांधी रोड निवासी बुजुर्ग महिला जोगिन्दर कौर अपनी पेयजल सम्बन्धी समस्या को लेकर जिलाधिकारी समक्ष पंहुची बताया कि उसका घर अलॉटमेंट का है तथा 4-5 महीनों से पानी नही आ रहा है होटल से पानी भरती हूंॅ, मैने अपने पार्षद जी को भी फोन किया कोई देखने नही आया अपनी गुहार लगाते हुए पानी की समस्या का निराकरण करने का अनुरोध किया। जिस पर डीएम ने आपदा प्रबन्धन अधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता जल संस्थान से प्रकरण एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब की। डीएम के निर्देश पर महिला की गली में टैंकर माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया गया तथा बताया कि एक कनैक्शन से 3 परिवार को पेयजल आपूर्ति होती है, जिससे समस्या है शिकायतकर्ता तथा अन्य को पृथक पेयजल कनैक्शन लेना पढेगा जिस पर जल संस्थान पूर्ण सहयोग करेगा।

RELATED ARTICLES

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना

व्यवस्थाओं का लिया जायजा उत्तरकाशी। जनपद भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद बर्द्धन ने गंगोत्री धाम में मां गंगा और...

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अशोक चक्र विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा...

लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन

मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में दाखिल-खारिज और विभिन्न प्रमाण-पत्रों के मामलों में अब स्थलीय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना

व्यवस्थाओं का लिया जायजा उत्तरकाशी। जनपद भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद बर्द्धन ने गंगोत्री धाम में मां गंगा और...

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अशोक चक्र विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा...

लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन

मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में दाखिल-खारिज और विभिन्न प्रमाण-पत्रों के मामलों में अब स्थलीय...

विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी

राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी देहरादून। राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर में शनिवार को आयोजित...

आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या

‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में 202 लाभार्थियों को वितरित की गई महालक्ष्मी, तेजस्विनी, रोजगार एवं पोषण किट विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने उत्कृष्ट कार्य करने...

विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह

योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ, कृषि, मत्स्य, ग्रामोत्थान, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों ने मौके...

1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद

राजकीय इंटर कॉलेज देहलचौरी में बाल संरक्षण एवं अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग...

चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ‘सर्वशक्ति सी.एल.एफ. तुल्याड़ा’ के ग्राम मल्ली स्थित कलेक्शन सेंटर का किया उद्घाटन : समूह की महिलाओं के आत्मनिर्भरता प्रयासों...

जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत

श्रीकोट-स्वीत व डुंगरीपंथ क्षेत्र के लिये 3 करोड़ की विकास योजना स्वीकृत कहा, धारी देवी रेलवे स्टेशन में बनेगा बहुउद्देशीय पार्किंग व आधुनिक पार्क   देहरादून।...

निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन...