Saturday, September 19, 2026
Home उत्तराखंड प्रदेश की सबसे बड़ी डकैती का पांच दिन बाद भी खुलासा न...

प्रदेश की सबसे बड़ी डकैती का पांच दिन बाद भी खुलासा न होने से राज्य पुलिस व कानून व्यवस्था की खुली पोल-धस्माना

  • राष्ट्रपति की उपस्थित में व केंद्रीय ग्रह मंत्री की आमद से पहले घटी घटना ने देश भर में उत्तराखंड पुलिस की नाक कटवाई-सूर्यकांत धस्माना
  • डीजीपी को तत्काल हटाये राज्य सरकार व जिले के अफसरों को करे दंडित- सूर्यकांत धस्माना

 

राज्य स्थापना की 23 वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश के सर्वोच्च पद पर आसीन महामहिम राष्ट्रपति की उपस्थिति में व केन्द्री ग्रह मंत्री के आगमन से पूर्व जो डकैती की घटना उत्तराखंड की राजधानी के हृदय स्थल व डीजीपी मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी में दिन दहाड़े घटित हुई उसने पूरे राज की कानून व्यवस्था पर कालिख पोथने का काम किया है और हैरान करने वाली बात यह है कि इस शर्मनाक घटना के लिए मुख्यमंत्री ने पांच दिनों के बाद भी अभी तक किसी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कोई कार्यवाही नहीं कि है यह बात आज अपने कैम्प कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कही।

इस मुद्दे पर राज्य सरकार पर जोरदार हमला करते हुए धस्माना ने कहा कि यह घटना एक तरह से राष्ट्रपति की सुरक्षा में छेद की तरह देखा जाना चाहिए था क्योंकि जिस वक्त राष्ट्रपति देहरादून में राज्य स्थापना के जश्न में शिरकत कर रहीं थीं उसी वक्त डकैतों ने इस घटना को शहर के हृदय स्थल में स्थित ज्वैलरी शो रूम में अंजाम दिया । कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि डीजीपी मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी पर यह डकैती पड़ी जबकि दावा किया जा रहा था कि शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है और डकैतों ने डीजीपी की नाक के नीचे डकैती डाल कर डीजीपी के द्वारा आयोजित क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल का धूम धाम से समापन कार्यक्रम कर दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि कायदे में मुख्यमंत्री को तत्काल डीजीपी को पद से हटा देना चाहिए और जिले के पुलिस अफसरों को भी दंडित करना चाहिए।

धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद 23 वर्षों में इतनी बड़ी व दुस्साहसी आपराधिक घटना पहली बार घटी और कार्यवाही के मामले में भी उतनी ही बड़ी लापरवाह व उदासीनता पहली बार देखने को मिल रही है कि पांच दिन बाद भी मुख्यमंत्री जो स्वयं गृहमंत्री भी हैं उन्होंने किसी की जिम्मेदारी फिक्स नहीं की और कोई कार्यवाही दिखावे के लिए भी नहीं करी। धस्माना ने कहा कि राज्य की ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था को मुद्दा बना कर कांग्रेस अब मजबूरी में सड़कों पर उतरेगी।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ ट्रेकिंग को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीक...

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा

अधिकारी  “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की गंभीरता को ध्यान मे रखते हुए इसको वृहद स्तर पर करें प्रचारित- रेखा आर्या कार्यक्रम मे योजनाओं की दी...

देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण

21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 निःशुल्क शिविर   देहरादून। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ ट्रेकिंग को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीक...

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा

अधिकारी  “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की गंभीरता को ध्यान मे रखते हुए इसको वृहद स्तर पर करें प्रचारित- रेखा आर्या कार्यक्रम मे योजनाओं की दी...

देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण

21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 निःशुल्क शिविर   देहरादून। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए देहरादून...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर...

जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण

अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और कार्यालयी व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने परखी विकास भवन की स्वच्छता व्यवस्था,...

पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश

सहभागिता और पारदर्शिता के साथ तैयार होंगे प्रस्ताव, बेहतर क्लस्टरों को उत्पादन के आधार पर मिलेगी सुविधा   पौड़ी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के अंतर्गत फार्म...

कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल

गणेश गोदियाल बोले- युवाओं को चार साल की नौकरी नहीं, पक्की नौकरी चाहिए देहरादून। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल,...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण

व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश खेल मंत्री ने कॉलेज मे पढ़ रही बालिकाओं के साथ किया संवाद, सुनी समस्याए जल्द ही लोहाघाट की बालिकाएं...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान

सड़क मरम्मत कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर पूर्ण हो चुके कार्यों का उपजिलाधिकारी स्तर से होगा निरीक्षण, अधिशासी अभियंता...