Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड तीन माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में पानी की हौज...

तीन माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में पानी की हौज में डूबने से मौत

तीन माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में पानी की हौज में डूबने से मौत हो गई। ससुराल पक्ष इसे दुर्घटना बता रहा था, लेकिन मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम श्री महंत इंदिरेश अस्पताल से एक 28 वर्षीय महिला आकांक्षा भंडारी की मौत की सूचना मिली थी। आकांक्षा की ससुराल जीएमएस रोड स्थित काली मंदिर एन्क्लेव में है। एसएचओ वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि जब पुलिस आकांक्षा के घर पहुंची तो वहां पर उसकी सास अंजू भंडारी मौजूद थी। अंजू ने पुलिस को बताया कि आकांक्षा घर में नहीं मिल रही थी। जब उसकी तलाश की गई तो वह घर के परिसर में बनी पानी की हौज में पड़ी मिली।

आकांक्षा के पति अनिरुद्ध भंडारी और ननद कनिका ने उसे बाहर निकाला और कार से अस्पताल लेकर गए। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आकांक्षा और अनिरुद्ध की शादी दो साल पहले हुई थी। वह वर्तमान में तीन माह की गर्भवती भी थी।

शुरुआती जांच में पुलिस को भी यह मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस मुकदमे में महिला की सास और ननद को भी आरोपी बनाया गया है।

मायके वाले बोले- पड़ोसियों से भी बात नहीं करने देते थे एसएचओ ने बताया कि आकांक्षा के शव को कब्जे में लेकर सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। आकांक्षा की मौत की सूचना पर उसके मायके वाले भी वहां पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग आकांक्षा को दहेज के लिए परेशान करते थे। किसी पड़ोसी से भी बात नहीं करने देते थे। उन्होंने उसे पानी की हौज में डुबोकर मार डाला।

एसएचओ ने बताया कि अनिरुद्ध भंडारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

आकांक्षा की मौत के मामले में ससुराल पक्ष की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। यह मामला दुर्घटना और आत्महत्या के बीच की कहानी है। मौके पर जो हालात थे उन्हें देखकर यही लग रहा है कि इसके लिए कई दिनों पहले साजिश रची गई होगी।

ये सब हालात इस घटना को साफ-साफ हत्या दर्शा रहे हैं। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में इस मामले की कड़ियां खुलेंगी तो आकांक्षा के साथ हुई बर्बरता का खुलासा भी हो सकता है।

दरअसल, आकांक्षा की मौत के बाद पुलिस के जहन में कई तरह के सवाल हैं। पहला सवाल है कि इन दिनों घर में काम चल रहा है। इसके लिए रोजाना मजदूर आते हैं। मगर, मंगलवार को मजदूर छुट्टी पर थे। आकांक्षा का पति घर से ही बेकरी सप्लाई का काम करता है। वह रोजाना दो बजे के आसपास खाना खाने के लिए घर आता था। लेकिन, मंगलवार को वह 11 बजे से ही घर पर था। पहले मकान में सीसीटीवी लगे थे। लेकिन, कुछ समय पहले ही सीसीटीवी उतार दिए गए थे। बताया जा रहा है कि काम चलने के कारण सीसीटीवी उतारे गए हैं।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...