Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड हड्डियों को मजबूत करने के लिए मोटे अनाज एक अच्छा, सस्ता एवं...

हड्डियों को मजबूत करने के लिए मोटे अनाज एक अच्छा, सस्ता एवं सुलभ उपाय 

इंडियन ऑर्थोपीडिक ऐसोसियेशन द्वारा आयोजित बोन एवं ज्वाइंट वीक 2012 से नियमित रूप से प्रतिवर्ष मनाया जाता है। हर वर्ष की भाँति इस साल यह साप्ताहिक कार्यक्रम 1-6 अगस्त 2023 तक मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के अवसर पर संजय ऑर्थोपीडिक एवं स्पाइन सेन्टर द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन, दूरदर्शन, आकाशवाणी, रेडियो कार्यक्रम एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जन जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के अंर्तगत 6 अगस्त 2023 को सेंटर में निःशुल्क ऑर्थोपीडिक एवं बी.एम.डी. शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्था द्वारा 4 अगस्त 2023 को उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

ऑर्थोपीडिक एवं स्पाइन सर्जन डाॅ. गौरव संजय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं एवं ऑस्टियोपोरोसिस से हड्डियों के फ्रैक्चर होने की संभावना बढ़ रही है। हड्डियों को मजबूत करने के लिए प्रोटीन के अतिरिक्त विटामिन और मिनरल्स की आवश्यकता होती है। जैसा कि देखा गया है कि रिकेट्स एवं ऑस्टियो मलेशिया में हड्डियों की संरचना में कोई कमी नहीं होती है लेकिन ऐसे मरीजों में कैल्शियम, फाॅस्फोरस के अलावा विटामिन डी की कमी होती है। हड्डियों के मजबूत बनने में मिनरल्स की अत्यंत आवश्यकता होती है जिनमें मुख्य हैं- कैल्शियम, फाॅस्फोरस, आइरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, काॅपर, सेलेनियम और जिंक। उन्होंने सलाह दी कि दूध तथा दूध से बने हुए खाद्य पदार्थ एवं अंडे मिनरल्स के बहुत अच्छे और सस्ते एवं प्राकृतिक स्रोत होते हैं।

इस साल की इंडियन ऑर्थोपीडिक एसोसिएसन द्वारा आयोजित बोन एवं ज्वाइंट वीक की थीम है मजबूत हड्डियां, मजबूत राष्ट्र। पद्म श्री से सम्मानित ऑर्थोपीडिक सर्जन डाॅ. बी. के. एस. संजय ने कहा कि मोटे अनाजों का खाने में प्रचलन बढ़ना चाहिए क्योंकि मोटे अनाज ऊर्जा के अच्छे स्रोत तो हैं ही लेकिन इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्त्व हमारी हड्डियों के स्वास्थ के लिए बहुत लाभदायक होते हैं जिनसे न केवल शरीर में ऊर्जा की आपूर्ति होती है बल्कि इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्त्वों से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

डाॅ. संजय ने बताया कि पहले लोगों का मानना था कि मोटा अनाज केवल गरीबों का खाद्यान्न है लेकिन आज मोटा अनाज न केवल गरीबों का खाद्यान्न बल्कि यह अमीरों के भोजन का भी हिस्सा बन रहा है। हड्डियों को मजबूत करने के लिए माटे अनाज एक अच्छा, सस्ता एवं सुलभ उपाय है। मोटे अनाज खाने एवं नियमित व्यायाम की आदत हमें बड़े या बूढ़े होने पर ही नहीं बल्कि बचपन से ही डालनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...