Sunday, September 20, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड के लिए आज विशेष दिन, यह हमारा मार्गदर्शन और मनोबल बढ़ायेगा:...

उत्तराखंड के लिए आज विशेष दिन, यह हमारा मार्गदर्शन और मनोबल बढ़ायेगा: धामी 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता विधेयक के सर्वम्मति से विधानसभा में पास होने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह मे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड सरकार ने जनता से किया गया एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण वादा समान नागरिक संहिता कानून के रूप में पूर्ण किया है। आने वाले वक़्त में निश्चित रूप से यह कानून पूरे भारत में लागू होगा। धीरे-धीरे सभी राज्य इसको अपनाएंगे और पूरे देश को समान नागरिक संहिता कानून से आच्छादित किया जाएगा। इस कानून के लागू होने के बाद दुराचार, अनाचार, विषमता, असमानता सब कुछ दूर हो जाएगी। मातृशक्ति के लिए यह बिल सर्वाधिक महत्वपूर्ण साबित होगा। जिस देश में मातृशक्ति की पूजा होती है वहां संपन्नता बढ़ती है। समान नागरिक संहिता कानून से इस व्यवस्था का परिपालन होगा। डॉ भीमराव अंबेडकर, डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे वरिष्ठ जनों ने एक समान कानून होना चाहिए इस बात की परिकल्पना वर्षों पूर्व कर दी थी। हमें जानकारी दी गई है कि राजस्थान में भी इस बिल पर चर्चा प्रारंभ हो गई है निश्चित रूप से यह बिल समूचे समाज के लिए लाभकारी होगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समान नागरिक संहिता कानून लागू करने वाली संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि 233000 सुझाव आए सुझाव आए जबकि 10000 लोगों से सीधे संवाद किया था। यह देश का पहला ऐसा कानून है जो जनता के माध्यम से लागू हुआ। इस संदर्भ में प्रदेश के लोगों को जागरूक बनाने के लिए अब मंडल स्तर पर बैठके होगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच भी हमारे कानून निर्माण समिति के लोग पहुंचे और उनके भी विचार रखें जिसके कारण यह एक बेहतर व्यवस्था कानून बना है। जिस देश की जनता वर्षों से चाहती थी। उन्होंने कहा कि इस कानून के माध्यम से नारी शक्ति का सम्मान किया गया है। महिलाएं हर क्षेत्र में बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है उनकी यह बढ़ोतरी लगातार अग्रसर होती रहे यह अपने आप में महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हिमालय की सराहना करते हुए कहा कि हिमालय प्रहरी की भाँति पूरे देश की रक्षा कर रहा है वही गंगा-जमुना जैसी नदियां पूरे देश को सिंचित कर रही है। यह सर्वाधिक महत्वपूर्ण कानून होने वाला है। वैसे भी 30% महिला आरक्षण लागू कर दिया है हमने आज 10% आंदोलनकारी आरक्षण को भी लागू कर दिया है। लोगों के लिए अब रास्ता बन गया है उत्तराखंड के लिए आज विशेष दिन है जो हम सब के मार्गदर्शन और हमारे मनोबल का बढ़ाने का काम करेगा। हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे हैं उन्होंने केदारनाथ में कहा था कि तीसरी सदी उत्तराखंड की होगी आज देवभूमि से पारित हुआ यह कानून निश्चित रूप से उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल यूनिवर्सल सबमिट में साढे तीन लाख से अधिक अनुबंध किए हैं बीच में व्यवस्था के सुधारीकरण के कारण हमारी सड़के अच्छी हुई उत्तराखंड के हर क्षेत्र में निरंतर विकास हो रहा है। जी-20 हो या अन्य सम्मेलन चार धाम हो या सड़कों को जोड़ने का कार्य स्मार्ट सिटी हो और या अन्य तेज गति से होने वाले काम हमें प्रेरणा देते हैं प्रोत्साहित करते हैं और हमारे कर्तव्य बोध को जगाते हैं।

 

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी विधायकों तथा मंत्रियों को बधाई का मौका है। उन्होंने एक महत्वपूर्ण कार्य किया है। वह हर व्यक्ति हर विधायक ने अपने संदेश में यह स्पष्ट कर दिया है कि समान नागरिक संहिता कानून क्यों जरूरी था उन्होंने कहा कि एक देश एक कानून इसका श्रेय उत्तराखंड से प्रारंभ होने वाले इस कानून के माध्यम से मुख्यमंत्री को जाता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संविधान निर्माता ने इस तरह की अपेक्षा पहले ही की थी। अब हम मंडल स्तर पर आभार कार्यक्रम आयोजित करेंगे ताकि हमारे मुख्यमंत्री तथा विधायकों का मनोबल बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि यह कानून देव भूमि के स्वरूप के अनुरूप है। गांव चलो अभियान के अंतर्गत भी इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा और इसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर संभव प्रयास किया इसे रोकने का प्रयास किया जो सफल नहीं हुआ।

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि हमने जनता से जो वादा किया था उसे पूरा किया। वर्षों पूर्व गोवा ने इसे लागू किया था अब और उत्तराखंड से यह लागू हुआ है 63 विधायकों ने इसमें चर्चा की जो अपने-अपने महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि मुस्लिम विधायकों का भी इसमें समर्थन मिला है निर्दलीय तथा बसपा ने भी व्यक्तिगत स्तर पर इसका समर्थन किया है जो अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है।

 

कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। अनेकों बार यह साबित जो चुका है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे जिस तरह से राज्य आगे बढ़ रहा है उससे निश्चित है कि आने वाला दशक उतराखंड का होगा।

 

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने समान नागरिक संहिता पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, पूरी कैबिनेट और विधायकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रसन्नता का विषय है कि उत्तराखंड ने सभी का ध्यान में रखते हुए एक ऐसे कानून की पहल की है जो आने वाले समय में पूरे देश के लिए नजीर का काम करेगी। हम इस कानून को अपने संगठन के माध्यम से अपने कार्यक्रमों में सम्मिलित कर जनता को बताने का प्रयास करेंगे मुख्यमंत्री ने जनता से किया वादा आज जनता के लिए पूर्ण किया

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ ट्रेकिंग को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीक...

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा

अधिकारी  “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की गंभीरता को ध्यान मे रखते हुए इसको वृहद स्तर पर करें प्रचारित- रेखा आर्या कार्यक्रम मे योजनाओं की दी...

देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण

21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 निःशुल्क शिविर   देहरादून। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ ट्रेकिंग को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीक...

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा

अधिकारी  “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की गंभीरता को ध्यान मे रखते हुए इसको वृहद स्तर पर करें प्रचारित- रेखा आर्या कार्यक्रम मे योजनाओं की दी...

देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण

21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 निःशुल्क शिविर   देहरादून। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए देहरादून...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर...

जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण

अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और कार्यालयी व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने परखी विकास भवन की स्वच्छता व्यवस्था,...

पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश

सहभागिता और पारदर्शिता के साथ तैयार होंगे प्रस्ताव, बेहतर क्लस्टरों को उत्पादन के आधार पर मिलेगी सुविधा   पौड़ी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के अंतर्गत फार्म...

कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल

गणेश गोदियाल बोले- युवाओं को चार साल की नौकरी नहीं, पक्की नौकरी चाहिए देहरादून। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल,...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण

व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश खेल मंत्री ने कॉलेज मे पढ़ रही बालिकाओं के साथ किया संवाद, सुनी समस्याए जल्द ही लोहाघाट की बालिकाएं...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन...

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान

सड़क मरम्मत कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर पूर्ण हो चुके कार्यों का उपजिलाधिकारी स्तर से होगा निरीक्षण, अधिशासी अभियंता...