Saturday, March 7, 2026
Home पर्यटन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने‘‘जादोंग, फैम ट्रिप’’ को हरी झण्डी दिखाकर 25...

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने‘‘जादोंग, फैम ट्रिप’’ को हरी झण्डी दिखाकर 25 सदस्यों के दल को रवाना किया

पर्यटन मंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री सतपाल महाराज ने आज जनपद देहरादून स्थित एक स्थानीय होटल से ‘‘जादोंग, फैम ट्रिप’’ को हरी झण्डी दिखाकर 25 सदस्यों के दल को रवाना किया। इस अवसर पर पर माननीय मंत्री ने कहा कि राज्य के सीमान्त क्षेत्रों को पर्यटन से जोड़ने तथा ऐसे क्षेत्रों में सक्रियता बढाने के प्रयास राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे। कहा कि राज्य के सीमान्त जो जादोंग जैसे और भी गांव है, जहां पर्यटन के परिदृश्य से विकसित किया जाएगा तथा की सक्रियता बढेगी, जो पलायन हुआ वह वापस लौटेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य के ऐसे सुदुर गांव को दिखाने की जरूरत है, जिससे वहां पर्यटन की सक्रियता बढे।
सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में कई ऐसे ऐतिहासिक, आश्चर्यजनक स्थल है, जो आदी अनादिकाल से अपना इतिहास संजौए हुए हैं, जिन्हे पर्यटन के लिए खोलने की आवश्यकता है सरकार इस क्षेत्र में कार्य कर रह ही है। पर्यटन की दृष्टि से ऐसे क्षेत्रों में सुविधाएं बढाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि जादोंग एक पुराना गांव है जिसमें जनजाति आबादी रहती थी और जो 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान खाली हो गया था, तथा तब से वैसा ही है। वर्तमान में गांव को फिर से आबाद करने के प्रयास चल रहे हैं। यह लगभग 3800 मीटर ऊंचाई पर स्थित है।

गंगोत्री रूट से डायवर्जन पर हरसिल से 45-50 किमी दूर एस्ट्रो टूरिज्म सहित विशेष रुचि वाले पर्यटन के लिए अत्यधिक आश्यर्यजनक और संभावित स्थल है। उन्होंने कहा कि जादुंग अपनी प्राकृतिक सुंदरता के अलावा विशेष रुचि वाले पर्यटन का केंद्र भी है। एस्ट्रो पर्यटन के प्रति उत्साही आश्चर्यजनक रात के आकाश को देख सकते हैं, जो प्रकाश प्रदूषण से मुक्त है और तारों को देखने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। इस पहल में यूटीडीबी की भागीदारी न केवल जादुंग में पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगी बल्कि इस क्षेत्र में स्थायी पर्यटन प्रथाओं को भी प्रोत्साहित करेगी, जिससे स्थानीय पर्यावरण, संस्कृति और समुदाय का संरक्षण होगा।
यह दल आज से राज्य के गढवाल मण्डल क्षेत्र के सीमान्त गावं में भ्रमण कर 24 अपै्रल 2023 को जनपद देहरादून पंहुचेगा। इस दौरान ग्रामीण पहाड़ी गांवों के अनुभव के साथ सुंदर हिमालयी परिदृश्य के बीच 05 किलोमीटर की परिधि में हरसिल, बागोरी, मुखवा और धराली 04 गांव होते हुए गंगोत्री के रास्ते में भागीरथी नदी के तट पर स्थित हरसिल एक हिमालयी स्वर्ग, एक छोटा सा गाँव, पर्यटक हिल स्टेशन, बागोरी पारंपरिक घरों और ग्रामीण हिमालयी सेटिंग के साथ हर्सिल, मुखवा गंगोत्री धाम की प्रमुख देवी मां गंगा की शीतकालीन गद्दी, मुखवा से लामा टिकरी आदि पारंपरिक स्थानो, धराली प्राचीन कल्प केदार मंदिर आदि स्थलों का भ्रमण कर 24 अपै्रल 2023 को जनपद देहरादून पंहुचेगा। 25 सदस्यों के दल में विभिन्न साहसिक पर्यटन उद्योग विशेषज्ञ, खगोल पर्यटन विशेषज्ञ, मीडिया और पर्यटन मंत्रालय और यूटीडीबी के अधिकारी शामिल हैं। टीम उत्तरकाशी जिले उत्तरांचल में हरसिल, बागोरी, मुखवा, धराली और नेलोंग घाटी का भी दौरा करेगी।

RELATED ARTICLES

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम

टिहरी लेक फेस्टिवल’ शुरू, सीएम नेे की घोषणा-कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे निर्माण होगा नौ मार्च तक चलने वाले ‘टिहरी लेक फेस्टिवल’ की भव्य शुरूआत सीएम ने...

चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज

कहा इस बार भी रिकॉर्ड श्रृद्धांलुओं के आने की संभावना   देहरादून। बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुरू होने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां नंदा राजजात यात्रा-2026 के आयोजन के लिए 3.08 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

उत्तराखंड: सीएम धामी ने दिए कई महत्वपूर्ण विकास निर्णयदेहरादून, 27 फरवरी 2026: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास को गति...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...