उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंच कर सीटू से संबद्ध उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी देहरादून से मिला इस अवसर प्रतिनिधि मंडल ने आशाओं को बीएलओ ड्यूटी से हटाने का विरोध किया उन्होंने मांग की कि उन्हें वापस बीएलओ ड्यूटी लगाई जाए। इसी को लेकर यूनियन ने भारत निर्वाचन आयोग व राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड को ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया।
वही सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि जिस समय बीएलओ ड्यूटी करने का बहुत कम पैसा मिलता था। उस समय आशाओं से बीएलओ का खूब काम करवाया गया। आज जब बीएलओ के कुछ पैसा बढ़ाया गया है। तो अब उन्हें हटाया जा रहा है ।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में आशय बीएलओ ड्यूटी कर करके परिपक्व हो गई है। तो ऐसे में उन्हें हटाया जाना न्यायोचित नहीं है।








