Thursday, September 17, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून में भाई-बहन के रिश्ते और रक्षाबंधन का पर्व के लिए बहने...

देहरादून में भाई-बहन के रिश्ते और रक्षाबंधन का पर्व के लिए बहने तैयार, शहर में पतंगबाज़ी के लिए भी हो रही खरीददारी।

देहरादून, अपनी हरियाली, पहाड़ी सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता है, लेकिन यहाँ की सबसे खूबसूरत पहचान उसके लोगों के रिश्तों में बसती है। इन रिश्तों में भाई-बहन का संबंध एक अनमोल धरोहर की तरह है। इस पवित्र रिश्ते का सबसे बड़ा उत्सव है रक्षाबंधन, जिसे देहरादून में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कल यानी 9 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मानाने के लिए आज बहनो की भीड़ से देहरादून शहर के हर क्षेत्र का बाज़ार गुलज़ार रहा।

कल रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा-सूत्र (राखी) बांधकर उनके जीवन में खुशहाली और दीर्घायु की कामना करकेंगी, वही बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार और जीवनभर रक्षा का वचन देंगे। देहरादून के हर गली-मोहल्लों में यह दिन बचपन से ही रंगीन यादों से जुड़ा होता है — सुबह-सुबह घरों में मिठाइयों की खुशबू, राखी की थालियों में सजी आरती, चावल और कुमकुम का तिलक, और बहनों की मुस्कान, जो हर घर को एक अलग ही ऊर्जा से भर देती है।  देहरादून की गलियों में रक्षाबंधन से पहले ही बाजार सज जाते हैं — पलटन बाजार, राजपुर रोड, घंटाघर, पाटेलनगर और गांधी रोड पर राखियों की रंगीन दुकानों की कतारें, मिठाइयों की महक और भीड़भाड़ का एक अपना ही अलग नजारा होता है।

अगर हम रक्षाबंधन की पुरानी यादों में जाएं तो यह सिर्फ राखी का त्योहार नहीं होता था, बल्कि पतंगबाज़ी का भी दिन होता था। 80 और 90 के दशक में देहरादून के मोहल्लों की छतें रक्षाबंधन पर रंग-बिरंगी पतंगों से भर जाती थीं। बच्चे और बड़े, सब पतंग उड़ाने में मशगूल रहते थे। राखी की रस्म पूरी होते ही भाई अक्सर अपने दोस्तों के साथ छत पर चढ़ जाते और “वो काटा…!” की आवाज़ पूरे मोहल्ले में गूंज उठती। पतंग की डोर (मांझा) खास तरीके से तैयार की जाती थी, जिसे बनाने में कई दिन लगते थे। बाजार में ‘गिल्ला-पतंग’ से लेकर ‘चर्खी’ और ‘लटाई’ तक, सब बिकते थे। देहरादून की ठंडी हवा में उड़ती पतंगों का नजारा त्योहार की रौनक को दोगुना कर देता था।

 

धामावाला में प्रमुख पतंग विक्रेता महमूद ट्रेडर्स के मालिक महमूद हसन ने बताया की वक्त बदलने के साथ देहरादून में पतंगबाज़ी का क्रेज भी कम हो गया है। अब मोबाइल, वीडियो गेम और सोशल मीडिया ने बच्चों को छतों से दूर कर दिया है। पहले जहां रक्षाबंधन के एक हफ्ते पहले से ही पतंग की दुकानों पर भीड़ लगती थी, वहीं आज पतंग विक्रेता सिर्फ गिने-चुने ग्राहक देखते हैं।

 

पलटन बाजार, टेगोर विला, चुक्खूवाला और झंडा बाजार में कुछ पुराने दुकानदार अब भी पतंग बेचते हैं, लेकिन उनका कहना है कि पहले की तरह बिक्री नहीं होती। प्लास्टिक की बनी चीन से आई सस्ती पतंगों ने पारंपरिक कागज़-पतंग की बिक्री पर असर डाला है। कई विक्रेताओं ने तो पतंग बेचने का काम ही छोड़ दिया और मिठाई, सजावट या राखी का व्यवसाय अपना लिया। इसके बावजूद, देहरादून में कुछ मोहल्ले अब भी इस परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। मसूरी-देहरादून रोड, प्रेमनगर, और डालनवाला जैसे इलाकों में कुछ घर आज भी रक्षाबंधन के दिन पतंगबाज़ी करते हैं, ताकि पुरानी खुशबू और माहौल जीवित रह सके।

 

रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का वचन है। देहरादून में यह पर्व अपने सांस्कृतिक रंग और मानवीय भावनाओं के कारण खास पहचान रखता है। पतंगबाज़ी भले ही पहले जैसी जोश और रौनक से न हो, पर यह त्योहार अब भी हर दिल को जोड़ने का काम करता है। पुराने समय की छतों पर उड़ती पतंगों और आज की राखियों में सजे रिश्तों का मोल — दोनों ही इस शहर की आत्मा में बसते हैं।

RELATED ARTICLES

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना करी सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में...

“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए आयोग की आगामी रणनीति तय, आयोग के माध्यम से मातृशक्ति को अधिक सशक्त...

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...