Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड की पहचान समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और अटूट आस्था से है-...

उत्तराखंड की पहचान समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और अटूट आस्था से है- सीएम धामी

  • देवभूमि रजत उत्सव 2025: हरिद्वार में सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन

 

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित देवभूमि रजत उत्सव 2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने राज्य निर्माण में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले राज्य आंदोलनकारियों, मातृशक्ति को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का ये रजत उत्सव एक उत्सव मात्र नहीं, बल्कि उन राज्य आंदोलनकारियों, माताओं-बहनों और युवाओं के प्रति अपनी भावांजलि अर्पित करने का पावन अवसर है जिन्होंने उत्तराखंड राज्य स्थापना के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्ष 2000 में जब उत्तराखंड अस्तित्व में आया तब ये नवजात राज्य भौगोलिक कठिनाइयों, सीमित संसाधनों समेत अनेक चुनौतियों से घिरा हुआ था, लेकिन हमारी देवभूमि की जनता में ये अटूट विश्वास था कि कुछ भी हो जाए हम इस राज्य को आगे बढ़ाकर ही दम लेंगे और आज जब 25 वर्षों बाद हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो ये गर्व से कह सकते हैं कि इन वर्षों में उत्तराखंड न केवल इन चुनौतियों से लड़कर आगे बढ़ा, बल्कि आज विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान केवल हमारी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और अटूट आस्था से भी है। कहा कि ये देवभूमि रजत उत्सव उसी गौरवशाली विरासत का प्रतीक है, जो हमारी सांस्कृतिक आत्मा को जीवंत बना रहा है। कहा कि यहां आयोजित प्रदर्शनी और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हम देश-दुनिया को ये संदेश देना चाहते हैं कि उत्तराखंड अपनी परंपराओं में रचा-बसा होने के साथ ही भविष्य की ओर भी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हम गांवों से लेकर शहरों तक, किसानों से लेकर युवाओं तक, मातृशक्ति से लेकर श्रमशक्ति तक, व्यापारियों से लेकर कमचारियों तक प्रत्येक क्षेत्र और वर्ग के लिए कई नई योजनाएं बनाकर प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। आज प्रदेश में जहां एक ओर शहरों से लेकर सुदूर सीमावर्ती व पर्वतीय गांवों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खेल, पेयजल और हवाई कनेक्टिविटी जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की दिशा में सार्थक प्रयास किया जा रहा है, वहीं, लोकल फॉर वोकल, मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी पहलों के माध्यम से विकसित भारत एवं विकसित उत्तराखंड बनाने के स्वप्न को साकार करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने चार वर्षों में लिए गए कठोर निर्णयों को जहित के निर्णय बताया। उन्होंने धर्मांतरण विरोधी, सख्त दंगारोधी कानून, लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद सहित नकल विरोधी कानून का उल्लेख किया। इसके साथ ही समान नागरिक संहिता कानून, अवैध मदरसों पर की गई कार्यवाही सहित ऑपरेशन कालनेमि अभियान का भी बखान किया। उन्होंने भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए ‘ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत की जा रही कार्यवाही की भी बात कही।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के चहुंमुखी विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दौहराते हुए कहा कि हम हरिद्वार शहर में जहां एक ओर 186 करोड़ रुपए से सीवरेज नेटवर्क निर्माण के साथ ही पूरे शहर में 187 करोड़ रुपए से अधिक की पेयजल परियोजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृण बनाने के लिए मेडिकल कॉलेज के निर्माण के साथ ही लालढांग क्षेत्र में मॉडल डिग्री कालेज की स्थापना की और हरिद्वार में शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए भी हर संभव प्रयास किए हैं।

 

कहा कि हमारी सरकार धर्मनगरी को काशी विश्वनाथ एवं उज्जैन महाकाल कॉरिडोर की भांति भव्य और दिव्य रूप देने के लिए हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर का निर्माण भी करा रहे हैं, जिसकी डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। इसके साथ ही हरिद्वार में हेली सेवाओं के लिए हेलीपोर्ट का निर्माण करने की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है। कहा कि हम हरकी पैड़ी से मां चंडी देवी तक रोपवे के निर्माण और लालढ़ांग की बरसाती नदी में पुल का निर्माण करवा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धर्मनगरी में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ के लिए हम अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। लेकिन, उनके संज्ञान में कुंभ के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों में कुछ अनियमितताएं बरतने की शिकायत आई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में लगे अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाएं या तो गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करें, अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें। क्योंकि हमारी सरकार धर्मनगरी हरिद्वार को एक विश्वस्तरीय शहर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।

हरिद्वार में आयोजित देवभूमि रजत उत्सव 2025 के दौरान आधुनिक तकनीक और परंपरा का संगम भी देखने को मिला, जब एक अत्याधुनिक एआई रोबोट ने मंच से “डिजिटल इंडिया” की सफलता गाथा सुनाई। रोबोट ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे भारत आज विश्व का टेक्नोलॉजी हब बन चुका है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...