Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड बड़े बे-आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले- गरिमा मेहरा दसौनी

बड़े बे-आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले- गरिमा मेहरा दसौनी

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमेश पोखरियाल निशंक के द्वारा देहरादून के एक बड़े होटल में की गई प्रेस वार्ता का उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी द्वारा बड़ा और कड़ा पलटवार किया है। प्रदेश मुख्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में दसौनी ने कहा कि आज निशंक को भारतीय जनता पार्टी ने दूध में से मक्खी की तरह बाहर निकाल फेंका है, ऐसे में प्रेस वार्ता कर निशंक चर्चाओं में रहने का नाकाम प्रयास कर रहे हैं।

 

दसोनी ने निशंक द्वारा बीते दिनों दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई इंडिया गठबंधन की महारैली को भानुमती का पिटारा करार करने पर दसौनी ने पलटवार करते हुए कहा की इंडिया गठबंधन को भानुमती का पिटारा कहने वाले भाजपाई सूरमा पहले अपने गिरेबान में झांके और उत्तराखंड समेत पूरे देश में जिस तरह से उन्होंने स्वयं के दल को कूड़ा दान बना दिया है, हर दल से बागी दागी लोगों को ले जाकर अपने कार्यकर्ताओं के ऊपर थोपने का काम किया है उसका परिणाम उन्हें आने वाले दिनों में भुगतना पड़ेगा। दसौनी ने कहा कि भाजपा कितनी हताश निराश और बदहाल है इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे न तो स्वयं पर,ना स्वयं की नीतियों पर और न स्वयं के कार्यकर्ताओं पर विश्वास रह गया है और आज लोकसभा चुनाव की बैतरणी पार करने के लिए दूसरे दलों से आयात किए हुए नेताओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है ।

 

रमेश पोखरियाल निशंक के परिवारवाद वाले आरोप पर दसौनी ने कहा कि निशंक दूसरों पर पत्थर फेंकने से पहले अपने कांच का घर देखना न भूलें। दसौनी ने निशंक से सवाल करते हुए कहा की अगर हिम्मत है तो टिहरी से भाजपा प्रत्याशी रानी राजलक्ष्मी की पारिवारिक पृष्ठभूमि बताने की हिम्मत करें निशंक। पिथौरागढ़ की चन्द्रा पंत ,बागेश्वर की पार्वती दास,कैंट विधानसभा की सविता कपूर , सल्ट के महेश जीना,थराली की मुन्नी देवी ,जौनसार की मधु चौहान समेत विकास भगत, नेहा जोशी , इत्यादि की राजनीतिक पृष्ठभूमि भी बताने का कष्ट करें निशंक तो बड़ी कृपा होगी।

 

दसौनी ने कहा कि निशंक आज प्रेस वार्ता कर अपनी उपलब्धियां गिनाने का नाकाम प्रयास तो कर रहे हैं परंतु अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत?दसौनी ने कहा की यही उपलब्धियां उन्हें अपने हाई कमान को गिनाने की जरूरत है क्योंकि उनका टिकट हरिद्वार से इन तमाम उपलब्धियां के बावजूद उनकी ही पार्टी के हाई कमान ने काटा है इसका तात्पर्य यह है कि निशंक की उपयोगिता अब भारतीय जनता पार्टी में समाप्त हो चुकी है ,और निशंक के माथे पर एक फेल मुख्यमंत्री और एक फेल सांसद का तमगा उन्हीं की पार्टी ने जड़ दिया है।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...