Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड मोदी के नेतृत्व मे देश आज रामराज की ओर अग्रसर: निशंक

मोदी के नेतृत्व मे देश आज रामराज की ओर अग्रसर: निशंक

  • धामी ने पूरे किये चुनाव घोषणा पत्र के अधिकांश संकल्प

 

पूर्व सीएम डा रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश रामराज की तरफ अग्रसर है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ भ्रष्टाचारियों और परिवारवाद को बचाने वाले हैं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार एवं परिवारवाद मिटाने वाले पीएम मोदी हैं ।

 

पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉ निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने चमत्कारिक कार्यों से इन 10 वर्षों में देश की छवि बदलने का काम किया है । उनका नाम पीएम के लिए सामने आने के साथ ही 2014 में जनता उत्साह से भर गई थी । उन्होंने सबका साथ, सबका विकास के साथ 5 वर्ष काम किया, जिसके बाद उसे आगे बढ़ाते हुए सबका प्रयास और सबका विश्वास को भी हम अमल पर लाए। आज विकास, जनकल्याण और देश की साख को लेकर जमीन आसमान का अंतर आ गया है, जितना काम 50 साल में कांग्रेस सरकारों ने किया उससे कई अधिक काम हमारी सरकार ने 10 साल में किए हैं ।

 

उन्होंने कहा कि जिस राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने वाले हम पहला राज्य बने हैं वह स्वर्णिम भारत की आधारशिला रखने वाली होगी। देश ने कांग्रेस का वो दौर भी देखा है, जिसमे भारत और उसके पीएम को दुनिया गंभीरता से नहीं लेती थी । वहीं आज दुनिया के प्रत्येक महत्वपूर्ण निर्णय पर मोदी जी और भारत की राय बेहद अहम होती है । आज दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाली भारतीय पूरी तरह सुरक्षित है, साथ हमने अपने ही नही दूसरे देशों के नागरिकों को भी बचाने का काम किया है ।

 

उन्होंने 108 का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी इस शुरुआत को देश दुनिया ने अपनाया। इसी तरह आयुष्मान योजना 8 लाख से अधिक लोगों का जीवन बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जल, जमीन ओर आसमान में हमें दूरियों को कम करने का काम किया बल्कि चांद पर भी छलांग लगाने का काम किया है ।

 

डाक्टर निशंक ने कहा कि आज देश में 80 करोड़ गरीबों के भोजन की चिंता पीएम मोदी कर रहे हैं। अनाज को पकाने के लिए उज्ज्वला योजना से मुफ्त सिलेंडर की व्यवस्था कराने, सिर ढकने के लिए आवास की व्यवस्था, बिजली पानी मुफ़्त उपलब्ध कराने, पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया, मुद्रा लोन संधि योजना, रोजगार योजनाओं के माध्यम से उसकी आय की चिंता, स्वास्थ्य के लिए अटल आयुष्मान योजना से मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई। रामराज का इससे बेहतरीन माहौल और नही हो सकता।

 

डॉ निशंक ने कहा कि विधानसभा चुनाव में उन्हे ही घोषणा पत्र बनाने का जिम्मा दिया गया था, लेकिन आज यह बताते हुए खुशी होती है कि अधिकांश संकल्पों को युवा मुख्यमंत्री धामी ने पूरा करने का काम किया है । चाहे वह मुफ्त तीन सिलेंडर देने की बात हो, युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से रिकॉर्ड रोजगार देने, मोदी जी के नेतृत्व में ही प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर को लेकर 500 वर्ष का इंतजार समाप्त हुआ है। हमने मंदिर वहां बनाने की कसम भी खाई, तिथि भी बताई और भव्य मंदिर भी बनाकर दिखाए। भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और सैकड़ो बलिदानियों के सिद्धांत को श्रद्धांजलि देते हुए कश्मीर से धारा 370 को हटाया। विपक्ष की हर आशंका निर्मूल साबित हुई।

 

उन्होंने दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की रैली को जलसा बताते हुए कहा कि एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा देश से भ्रष्टाचार और परिवारवाद हटाने के लिए आगे बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचारियों एवं परिवारवाद को बचाने वाले लोग एकत्र हो रहे हैं। आज कांग्रेस अपने भ्रष्टाचार और गलत कामों के लिए न्यायालय का सामना करने वाले लोग लोकतंत्र हनन का आरोप लगा रही है । ये वही लोग हैं जिन्होंने देश पर आपातकाल थोप कर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया था। एक बात बिल्कुल स्पष्ट है यदि कुछ गलत नहीं किया तो जांच से डर कैसा? बेकसूर होने के सबूत हैं तो न्यायालय से उनको जमानत क्यों नहीं मिल रही है । देश देख रहा है कि विपक्ष की ना नीति है ना विजन है और सिर्फ स्वजन और स्वजनों के पाप ढो रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित बनने के सफर पर निकल चला है।

 

उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा इस बार भी देवभूमि की जनता ने पांचो सीटों पर 5 लाख के अंतर से कमल खिलाने का मन बनाया हुआ है। आज सभी पार्टियों खाली हो रही हैं और समाज का प्रत्येक वर्ग भाजपा से जुड़ना चाहता है क्योंकि विकसित भारत के मिशन में सहयोग के लिए सभी आगे आना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...