Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड 2027 के सेमीफाइनल की जीत के साथ यह यह क्षेत्रवाद और जातिवाद...

2027 के सेमीफाइनल की जीत के साथ यह यह क्षेत्रवाद और जातिवाद की हार: धामी

  • 2013 मे आपदा के बिखरे केदारपुरी को भव्य और दिव्य स्वरूप देने वाले मोदी की है यह जीत

 

  • अब केदारघाटी को सवारने मे लगना है, नये रोजगार की संभावना और शासनादेश धरातल पर उतारना प्राथमिकता

 

  • धामी के नेतृत्व में केदारनाथ में मिले अब तक सर्वाधिक मत : डॉ निशंक 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ उप चुनाव को 2027 का सेमी फाइनल घोषित कर चुका विपक्ष यह बाजी हार कर मुकाबले से बाहर हो गया है और यह हार क्षेत्रवाद, जातिवाद तथा दुष्प्रचार की भी है। उन्होंने कहा कि जनता ने विपक्ष को करारा जवाब देकर अपने इरादे साफ कर दिये हैं कि उसका मत विकास के साथ है।

सेकडों कार्यकर्ताओं को भाजपा मुख्यालय मे संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह केदारघाटी मे 2013 के बाद बाबा के धाम को भव्य और दिव्य बनाने वाले पीएम मोदी की जीत के साथ ही विकास और सनातन के साथ केदारवासियों की जीत है। धामी ने कहा कि सरकार पर बे बुनियाद इल्जाम लगाने वाली कांग्रेस को दुष्प्रचार के साथ ही क्षेत्रवाद, जातिवाद जैसे जहरीले कृत्य का दंड भी दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के द्वारा जो किया गया उसका प्रतिफल जनता ने भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल की ऐतिहासिक जीत के साथ वापस किया है और कांग्रेस को करारा तमाचा मारा है। उन्होंने कहा कि वह अब वह इस अध्याय को बन्द कर केदारनाथ के विकास की दिशा मे कदम बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि केदारघाटी मे रोजगार के अवसर बढाने के लिए सरकार अब तेजी से आगे बढ़ेगी। मातृ शक्ति के उत्पादों को विश्व स्तरीय मंच दिया जायेगा। केदार नाथ मे साइंस सेंटर सरकार खोलने जा रही है और कई शासनादेश हुए हैं उन्हे धरातल पर उतराने की दिशा मे कार्य किये जायेंगे। स्थानीय लोगों से रायसुमारी कर केदारनाथ के विकास मे कोई कसर नही छोड़ी जायेगी।

इससे पहले केदारनाथ उपचुनाव समेत महाराष्ट्र, यूपी में शानदार जीत का जश्न मनाने हुए भाजपा ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला। इस दौरान सर्वे चौक से बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय तक हजारों कार्यकर्ताओं ने जीत के अपने महानायक सीएम धामी का जगह स्वागत किया। वहीं प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर उनका भव्य और जबरदस्त अभिवादन किया गया। केदारनाथ की जीत से अभिभूत कार्यकर्ताओं ने जीत पर एक दूसरे का मुंह मीठा किया और जमकर नारेबाजी और आतिशबाजी की । इस दौरान ढोल की थाप पर थिरकते हुए उन्होंने बाबा केदार समेत पीएम मोदी, सीएम धामी और पार्टी को लेकर जोरदार नारेबाजी करते रहे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, यह जीत पीएम मोदी की उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए, ऊर्जा संचार करने वाली है। उन्होंने इसे सरकार और भाजपा कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों का नतीजा बताया जिसके चलते हम केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों को धरातल तक ले जाने में सफल हुए हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर गुमराह करने वाली राजनीति करने का आरोप लगाया । जिस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, क्या कोई केदारनाथ को कहीं ले जा सकता है या पवन धाम की यात्रा को अन्यत्र शिफ्ट कर सकता है लेकिन सिर्फ और सिर्फ भ्रम एवं अफवाह की राजनीति करने वाली कांग्रेस ही ऐसी बातें सोच सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की तारीफ करते हुए कहा बावजूद ऐसे अनर्गल आरोपी के सीएम ने बेहद विनम्रता से ज़बाब दिया है। वही कटाक्ष करते हुए कहा, लगता है इस जनादेश से कांग्रेस नेता भी समझ गए होंगे कि दुष्प्रचार से जीत दर्ज नहीं की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...