Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने नगर निगम के 245 पर्यावरण मित्रों को आर्थिक...

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने नगर निगम के 245 पर्यावरण मित्रों को आर्थिक सहायता के चैक वितरण किए

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षत्रिय विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार नगर निगम स्थित सभागार में आयोजित ‘पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कोटद्वार के पर्यावरण मित्रों का सम्मान करते हुए उन्हें प्रेरित किया और उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की।

समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने नगर निगम के 245 पर्यावरण मित्रों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सफाई कर्मचारी हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं और उनका योगदान हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने संबोधन में कहा, “हमारे सफाई कर्मचारी न केवल शहर की सफाई में योगदान देते हैं, बल्कि वे हमारे पर्यावरण के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उनके कठिन परिश्रम और समर्पण को देखकर हमें उनके प्रति और भी अधिक सम्मान और स्नेह देना चाहिए। यह सम्मान समारोह उनके सम्मान में है, ताकि उनकी मेहनत और योगदान को सही तरीके से पहचाना जा सके।”

इस अवसर पर, उन्होंने सभी कर्मचारियों को उनकी सेवा और समर्पण के लिए बधाई दी और कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी दी और बताया कि आने वाले समय में सफाई कर्मियों के लिए कोटद्वार नगर निगम एक बोर्ड की स्थापना की जाएगी जिसमें सफाई कर्मचारियों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाओं पर भी काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि “हमारे सफाई कर्मी समाज के नायक हैं, जो बिना थके, बिना रुके, हर दिन काम करते हैं, ताकि हम वह सब एक साफ और स्वस्थ वातावरण में रह सकें। उनका सम्मान करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...