Friday, June 19, 2026
Home उत्तराखंड कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही...

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह

देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके पति ने ही गला दबाकर की थी और शव को जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मामला 11 मार्च 2026 का है, जब प्रेमनगर क्षेत्र के मोडूवाला रोड स्थित शीतला माता मंदिर परिसर के पास एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन शव कई दिन पुराना होने और चेहरा खराब होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आठ टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने आसपास के जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया और करीब 2500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन शुरुआती दौर में कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने मृतका की पहचान के लिए झुग्गी-बस्तियों, निर्माण स्थलों और मजदूरों के बीच व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। करीब 5000 लोगों से पूछताछ की गई और पर्चे बांटकर भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया।

लगातार प्रयासों के बाद 19 मार्च को पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली। जांच में पता चला कि एक निर्माणाधीन मकान में काम करने वाला मजदूर रंजीत शर्मा अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता था, लेकिन होली के बाद से उसकी पत्नी अचानक गायब हो गई थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने रंजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की वारदात कबूल कर ली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पहली पत्नी रूपा कुछ समय पहले उसके पास देहरादून आई थी और दूसरी पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। 5 मार्च की रात विवाद बढ़ने पर उसने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को कट्टे में डालकर कमरे में छिपाए रखा और चार दिन बाद मौका मिलते ही उसे शीतला माता मंदिर के पास जंगल में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, मृतका हाल ही में बिहार से आई थी, जिससे आरोपी को लगा कि उसकी पहचान नहीं हो पाएगी। पुलिस ने आरोपी रंजीत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को अधिकारियों द्वारा नगद पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई है।

RELATED ARTICLES

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार...

विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रेन वाटर हार्वेस्टिंग से ओवरब्रिज तक, विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम ने दिखाई सख्ती; धीमी प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी विकास कार्यों की मैदानी...

26 जून को रुद्रपुर में आयोजित होने वाले ‘खेत बचाओ अभियान‘, तैयारियों को अंतिम रूप देने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए।

देहरादून, 18 जून। उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में 26...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 01 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार...

विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रेन वाटर हार्वेस्टिंग से ओवरब्रिज तक, विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम ने दिखाई सख्ती; धीमी प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी विकास कार्यों की मैदानी...

26 जून को रुद्रपुर में आयोजित होने वाले ‘खेत बचाओ अभियान‘, तैयारियों को अंतिम रूप देने के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए।

देहरादून, 18 जून। उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में 26...

गणेश गोदियाल ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के कारण मानसिक तनाव में आत्महत्या करने वाली रिया थापा के परिजनों से मुलाकात कर...

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Ganesh Godiyal ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के कारण मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या करने वाली उत्तराखंड...

प्रदेश के जलागम प्रबन्धन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मंत्री ने कहा कि प्रदेेश के पर्वतीय तथा मैदानी क्षेत्रों में जल संरक्षण हेतु चाल-खाल के माध्यम से जलागम प्रबन्धन विभाग द्वारा जल संरक्षण...

सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी

सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का मैराथन निरीक्षण प्रधानमंत्री मोदी के ‘सूर्य घर’ और हरित ऊर्जा...

कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन

मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास

देहरादून। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के...

योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है- ऋतु खण्डूडी

कोटद्वार। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज कोटद्वार के प्राइड मॉल के सभागार में विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड...