Wednesday, September 16, 2026
Home Defence News सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले मध्य कमान के आर्मी कमाण्डर,...

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले मध्य कमान के आर्मी कमाण्डर, सैन्यधाम का किया संयुक्त निरीक्षण

देहरादून, 26 फरवरी। भारतीय सेना की मध्य कमान के आर्मी कमाण्डर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने आज उत्तराखण्ड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में पूर्व सैनिकों के कल्याण, सैन्य परंपराओं के संरक्षण तथा नागरिक-सैन्य समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस दौरान आर्मी कमाण्डर ने सैनिक कल्याण मंत्री को सूर्या कमाण्ड की पुस्तक ‘‘द् वॉयेज ऑफ सूर्या कमाण्ड‘‘ भेंट की।

 

भेंट के उपरांत सैनिक कल्याण मंत्री और आर्मी कमाण्डर ने देहरादून स्थित भव्य सैन्यधाम का संयुक्त निरीक्षण भी किया। उन्होंने सैन्यधाम में स्थापित शहीदों की स्मृति को समर्पित संरचनाओं, दीर्घाओं तथा विकसित की जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया और इसे देशभक्ति एवं सैन्य गौरव का प्रतीक बताया। आर्मी कमाण्डर ने राज्य सरकार द्वारा सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा सैन्यधाम के निर्माण एवं विकास को एक ऐतिहासिक पहल बताया।

 

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड “वीरों की भूमि” है और राज्य सरकार शहीद सैनिकों एवं उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने सैन्यधाम को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि यह स्थान देश के वीरों के त्याग और बलिदान की गाथा को सदैव जीवंत रखेगा। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि आर्मी कमाण्डर द्वारा दिये गये सुझावों पर सैनिक कल्याण विभाग द्वारा कार्यवाही की जाऐगी और उनके दौरे के बाद अवश्य ही सैन्यधाम निर्माण की प्रगति को मजबूती मिलेगी।

 

इस दौरान उत्तराखण्ड सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल एमपीएस गिल, डिप्टी जीओसी बिग्रेडियर आरएस थापा, पूर्व जीओसी मेजर जनरल शम्मी सभरवाल सहित सैनिक कल्याण विभाग, सेना एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...