Saturday, May 2, 2026
Home उत्तराखंड एस०टी०एफ० / साइबर क्राइम उत्तराखण्ड की कार्यवाही – म्यूल खाता धारक उपलब्ध...

एस०टी०एफ० / साइबर क्राइम उत्तराखण्ड की कार्यवाही – म्यूल खाता धारक उपलब्ध कराने वाले गिरोह का किया खुलासा।

“साईबर अपराधियों के द्वारा संगठित साईबर अपराध को अंजाम देने हेतु आम जनमानस के खाते खुलवाये जाते थे, जिनका साईबर अपराधियों के साथ मिलकर साईबर धोखाधड़ी में प्रयोग किया जाता था”। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड, दीपम सेठ (भा0पु0से0) के दिशा निर्देशन व निलेश आनन्द भरणे (भा0पु0से0) पुलिस महानिरीक्षक साईबर / एसटीएफ उत्तराखण्ड के निकट पर्य़वेक्षण में साईबर धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुये साईबर पीड़ितो को न्याय दिलाया जा रहा है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि प्रकरण में एसटीएफ की साईबर पुलिस टीम के द्वारा साईबर अपराधियों को म्यूल एकाउंट उपलब्ध कराने वाले गिरोह/ पैनल का भाडांफोड किया है। इन अपराधियों के द्वारा भोली भाली जनता को लालच एंव गुमराह कर उनके खाते खुलवाये जाते थे, जिन्हे साईबर क्राईम जैसे संगठित अपराधियों के साथ साझा कर, धोखाधड़ी के लिये प्रयुक्त किया जाता था। इनके द्वारा खुलवाये गये खातों में विभिन्न राज्यो के पीड़ितों की लाखो रुपये की धनराशी का लेन देन हुआ है। जिनसे इनके द्वारा अच्छा खासा मुनाफा कमाया गया। जिस सम्बन्ध में गोपनीय सूचना एंव तकनीकी विश्लेषण करने के उपरान्त एसटीएफ की साईबर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
प्रकरण की गंम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड के दिशा निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक श्री कुश मिश्रा आई0पी0एस0 के निकट पर्यवेक्षण में उपरोक्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की साईबर पुलिस टीम के द्वारा हरिद्वार से अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी की गयी एंव साईबर थाना देहरादून पर मु0अ0सं0 22/2026 अन्तर्गत धारा 111,318(4),61(2) बीएनएस एंव 66 डी आई टी पंजीकृत की गयी।  प्रकरण में विधिक कार्यवाही करते हुए पाये गया कि अभियुक्तगणों के द्वारा भोले भाले व्यक्तियों को झांसे में लेकर उनके नाम से फेक फर्म तैयार कर, उसके समस्त दस्तावेज तैयार किये जाते थे, जिसके आधार  पर बैक में फर्म के नाम पर काँर्पोरेट/करंट एकाउंट खोला जाता था। जिसे रोड़वेज या अन्य माध्यमों से दिल्ली में बेचा जाता था।
जिसके बाद इन खातों में साईबर अपराधियों के द्वारा साईबर अपराध से प्राप्त धोखाधड़ी के पैसो का लेन देन किया जाता था। जिसका अभियुक्तगणों के द्वारा अच्छा खासा कमीशन लिया जाता था। अभियुक्तगणों से प्राप्त पासबुक / खातो के विरुद्ध एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज होना पाया गया। अभियुक्तगणों से विभिन्न पासबुक, चैकबुक, डेबिट कार्ड आदि बरामद किया गया एंव दिनाँक 29.03.2026 को हरिद्वार से देहरादून लाकर गहन पूछताछ की गयी एंव अभियुक्तगणों के साथियों के बारे में गहन पूछताछ जारी है एंव अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में 1. रवि पुत्र अशोक कुमार उम्र 31 हाल नि0 नवोदय नगर कालोनी रोशनाबाद थाना सिडकुल  हरिद्वार प्लोट न0 100 नवल सुरजपुर थाना किठोड मेरठ उ0प्र0। 2.  राजन चौधरी पुत्र ओम प्रकाश चौधरी उम्र 35 वर्ष नि0 हाल प्रेमपुरी मोटामहादेव नजीबाबाद रोड़ थाना नजीबादबाद, कृपाल आश्रम शिवालिक नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार। 3. विनित  राणा पुत्र धीर सिह उम्र 25 वर्ष नि0 ग्राम मथाना पोओ0 दाबकी कला थाना खानपुर  जनपद हरिद्वार।

प्रकरण में अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है तथा बैंक खातों एवं डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह ने जनता से अपील की है कि—
• अन्जान नम्बरों से आने वाली वीडियो कॉल से बात न करें तथा कोई भी व्यक्तिगत सूचना/दस्तावेज साझा न करें।
• कोई भी एजेंसी ऑनलाइन “डिजिटल अरेस्ट” नहीं करती है।
• फर्जी निवेश ऑफर, धनराशि दोगुना करने के प्रलोभन, YouTube/Telegram आधारित स्कीमों में निवेश न करें।
• गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च कर सीधे कॉल करने से बचें।

वित्तीय साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन या National Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत दर्ज करें।

RELATED ARTICLES

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की...

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पौड़ी। उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी सफाई आयोग (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने एक दिवसीय जनपद...

राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी होंगे देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों...

हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

पिथौरागढ़ नृशंस हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला से आयोग अध्यक्ष ने की...

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि हरिद्वार। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश...

त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय अयान की चाकू से हत्या, दो आरोपियों को गिरफ्तार

नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा   आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और...

भाजपा विधायक के नाम का पत्र मनगढंत और कूट रचित, घर के असंतोष पर कांग्रेस को ध्यान देने की जरूरत : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित...

देहरादून में वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए वेसाक बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव 2026 का आयोजन

दून बौद्ध समिति ने उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से आज आईआरडीटी ऑडिटोरियम, देहरादून में वार्षिक वेसाक बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया।...