Wednesday, September 16, 2026
Home स्वास्थ्य 10 हजार दम्पतियों को मिला आईवीएफ तकनीकी का लाभः डॉ. धन सिंह...

10 हजार दम्पतियों को मिला आईवीएफ तकनीकी का लाभः डॉ. धन सिंह रावत

  • राज्यभर के पंजीकृत क्लीनिकों में 56 हजार लोगों ने लिया एआरटी संबंधी परामर्श
  • राज्य स्तरीय एआरटी एंड सरोगेसी बोर्ड की वार्षिक बैठक में रखे आंकड़े

देहरादून, 24 सितम्बर 2025  सूबे में एआरटी अधिनियम-2021 एवं सरोगेसी अधिनियम-2021 के प्रावधानों के तहत निःसंतान दम्पत्ति संतान सुख का लाभ उठा रहे हैं। सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (एआरटी) के तहत प्रदेश में अब तक 56008 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया, जबकि आईयूआई व आईवीएफ तकनीक से 10560 विवाहित दंपत्तियों के द्वारा गर्भधारण का लाभ प्राप्त किया गया है।

 

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज सचिवालय स्थित सभागार में राज्य स्तरीय एआरटी एंड सरोगेसी बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एआरटी अधिनियम-2021 एवं सरोगेसी अधिनियम-2021 के क्रियान्वयन, नैतिक मानकों का पालन और पादर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर बोर्ड सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश में लागू एआरटी अधिनियम-2021 एवं सरोगेसी अधिनियम-2021 के ठोस क्रियान्वयन से निःसंतान दम्पत्तियों को बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (एआरटी) के तहत अब तक 56008 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया, साथ ही 10560 दम्पत्तियों ने आईयूआई व आईवीएफ तकनीक के जरिये गर्भधारण का लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. रावत ने एआरटी व सरोगेसी एक्ट से लाभान्वित दंपत्ति रश्मि शर्मा व नितिन शर्मा के पुत्र आयांश को ढेर सारी शुभकामनाएँ भी दी।

 

बैठक में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बांझपन की समस्या पर अपने विचार रखे और अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जबकि अपर सचिव स्वास्थ्य अनुराधा पाल ने रैखीय विभागों गृह, महिला एवं बाल सशक्तिकरण व न्याय आदि विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सुझाव दिये।

 

बैठक में राज्य स्तरीय एआरटी एंड सरोगेसी बोर्ड की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता चुफाल ने प्रदेश में दोनों एक्ट के तहत अब तक संचालित सभी गतिविधियों का पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश में लेवल-1 की कुल 8 व लेवल-2 की कुल 29 एआरटी क्लीनिक पंजीकृत है, जबकि 11 एआरटी बैंक क्रियाशील हैं। इसके अलवा दो सरोगेसी क्लीनिक भी संचालित किये जा रहे हैं। जिसमें देहरादून जनपद में लेवल-1 के 6 व लेवल-2 के 18 एआरटी क्लीनिक संचालित किये जा रहे हैं, साथ ही 2 सरोगेसी क्लीनिक व 6 एआरटी बैंक भी देहरादून में क्रियाशील है।

 

जनपद हरिद्वार में लेवल-1 के 1 तथा लेवल-2 के 4 एआरटी क्लीनिक के साथ ही 6 एआरटी बैंक क्रियाशील है। नैनीताल जनपद में लेवल-1 का 1 व लेवल-2 के 3 एआरटी क्लीनिक जबकि 3 एआरटी बैंक संचालित किये जा रहे हैं। इसी प्रकार ऊधमसिंह नगर जिले में लेवल-2 के 4 एआरटी क्लीनिक व 3 एआरटी बैंक क्रियाशील है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि एआरटी अधिनियम-2021 एवं सरोगेसी अधिनियम-2021 के ठोस क्रियान्वयन के लिये प्रदेश में एआरटी सरोगेसी बोर्ड, राज्य समुचित प्राधिकारी, अपीलीय अधिकारी व जनपद स्तर पर भी मेडिकल बोर्डों का गठन किया गया है।

RELATED ARTICLES

सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश

देहरादून: देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेहूवाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीपीएस की...

डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश

दिव्यांगजनों के पुनर्वास और सहायक उपकरणों की व्यवस्था का लिया जायजा   देहरादून। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और...

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 120 यूनिट हुआ रक्तदान

"सूर्यकांत धस्माना का सामाजिक जीवन प्रेरणा का स्रोत" - सुखविंदर कौर देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...