Thursday, September 17, 2026
Home उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा,सुशासन और विकास को...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा,सुशासन और विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा,सुशासन और विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी

ऋषिकेश/ देहरादून।श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के स्वर्णिम कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ सहित सभी अधीनस्थ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गयी। भाजपा वरिष्ठ नेता तथा बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश में उत्तराखंड में चल रहे “बारह साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना हेतु आज बुधवार को श्री बदरीनाथ केदारनाथ धाम सहित सभी अधीनस्थ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। वरिष्ठ भाजपा नेता/बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में श्री केदारनाथ धाम के पश्चात बदरीनाथ धाम को दिव्य एवं भब्य बनाया जा रहा है।कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखंड चार धाम का अभूतपूर्व विकास कर सांस्कृतिक विरासत को नयी पहचान दी है व्यापक यात्री सुविधाओं के विकास के फलस्वरूप लाखों श्रद्धालु चारधाम पहुंच रहे है।

उन्होंने बताया कि अभी तक श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ पहुंचनेवाले तीर्थयात्रियों की संख्या 22 लाख के निकट है श्री बदरीनाथ धाम में अभी तक 997276 तथा श्री केदारनाथ धाम में 1172902 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में कई अधिक है। बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकारों का कार्यकाल सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व स्तर पर नयी पहचान बनायी है कुशल विदेश नीति, आतंकवाद पर नियंत्रण, डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय सुरक्षा नीति, सैनिक कल्याण,स्वच्छ भारत अभियान,कोविड वैक्सीन निर्माण, अंतरिक्ष क्रांति महिला उत्थान, महिला सुरक्षा, लखपति दीदी योजना,युवाओं को रोजगार, नये मेडिकल इंजीनियरिंग कालेज, एम्स, आईंआईटी, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क योजना किसानों मजदूरों के जीवन में सुधार हुआ है।

कहा कि भाजपा शासन में देश ने कई ऐतिहासिक निर्णय देखे, जिनमें जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। इससे कश्मीर में विकास, निवेश और शांति का नया वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बन चुका है। कहा कि उत्तराखंड में भी सड़क, रेल और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। आधुनिक सड़कों और हाईवे नेटवर्क ने देश में यात्रा और संपर्क को सुगम बनाया है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से प्रगति कर रहा है।हेमंत द्विवेदी ने कहा कि गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग हेतु विकास योजनाओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धरातल तक पहुंचाने का कार्य किया। केंद्र सरकार के सहयोग से “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान ने महिलाओं और बेटियों को सम्मान एवं आत्मविश्वास प्रदान किया, वहीं उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों माताओं-बहनों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सरल बनाया गया।

RELATED ARTICLES

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना करी सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में...

“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए आयोग की आगामी रणनीति तय, आयोग के माध्यम से मातृशक्ति को अधिक सशक्त...

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...