Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड जनता दर्शन में 176 शिकायतें दर्ज, डीएम ने कई मामलों का मौके...

जनता दर्शन में 176 शिकायतें दर्ज, डीएम ने कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण

  • बुजुर्गों के साथ धोखाधड़ी के मामले में जांच के आदेश

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। घरेलू विवाद, भूमि सीमांकन, ऋण माफी, आर्थिक सहायता, भरण-पोषण और प्रमाण पत्र से जुड़े कुल 176 प्रकरण दर्ज किए गए। कई मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष शिकायतों पर संबंधित विभागों को त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

  • बुजुर्गों से धोखाधड़ी के मामलों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

जनता दर्शन में बुजुर्गों से जुड़े कई गंभीर मामले सामने आए—

93 वर्षीय प्रेम सिंह ने अपनी बेटी पर बैंक खाते से 10 लाख रुपये निकालकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। डीएम ने लीड बैंक अधिकारी से जांच रिपोर्ट मांगी। मुन्नी देवी के मामले में, जहां छोटे बेटे ने धोखे से वसीयत बनवाकर संपत्ति हड़पने का प्रयास किया, डीएम ने भरण-पोषण अधिनियम के तहत वाद दर्ज करने और वसीयत की विधिक जांच कराने के निर्देश दिए। लता त्यागी की बहू द्वारा घर पर कब्जा करने की शिकायत पर भी भरण-पोषण अधिनियम में वाद दर्ज कराया गया। दुर्गा नगर निवासी राधा के घर पर फर्जी रजिस्ट्री के माध्यम से कब्जे की शिकायत में डीएम ने एडीएम को सब-रजिस्ट्रार से रिपोर्ट तलब करने को कहा।

 

  • दिव्यांगजन, विधवाओं और वृद्धों को तुरंत राहत

करंट से पति की मौत के बाद लिए गए 5 लाख के ऋण पर राहत हेतु नेहा की शिकायत पर लीड बैंक अधिकारी को जांच के आदेश। वकील साहनी (80% दिव्यांग) की पेंशन मौके पर ही स्वीकृत की गई। 70 वर्षीय इंदु राजवंशी का आय प्रमाण पत्र तुरंत तैयार कर पेंशन हेतु भेजा गया। पिंकी देवी और एकादशी देवी की आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों पर एसडीएम को जांच सौंप दी गई। सर्वेश और माहेश्वरी देवी की प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी मांगों को जांचार्थ अग्रसारित किया गया। नर्सिंग छात्रा सपना के आर्थिक सहायता प्रकरण में डीपीओ को तथ्य जांचने के निर्देश। दिव्यांग रेखा देवी की बेटी के विवाह सहायता और दिव्यांग प्रमाणपत्र निर्माण के लिए क्लेक्ट्रेट को जरूरी कार्रवाई के आदेश दिए गए।

 

  • आपदा, परिवहन, अतिक्रमण और अवैध निर्माण के मामलों पर भी कार्रवाई

अठूरवाला निवासी अनीता चौहान का आपदा में ध्वस्त मकान—एडीएम और निदेशक टीडीसी को त्वरित कार्रवाई का आदेश। भानियावाला–जौली–थानों मार्ग पर बस सेवा शुरू न होने पर एडीएम से रिपोर्ट तलब। थानों क्षेत्र में अवैध मस्जिद और मदरसा निर्माण की शिकायत में एडीएम को जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश। फलदार व हरे पेड़ों की अवैध कटान मामले में एडीएम को जांच करने को कहा। जोलियो क्षेत्र में ग्राम समाज/वन पंचायत भूमि पर अवैध कब्जे पर तहसीलदार को कार्रवाई के आदेश। झाझरा में झुग्गी-झोपड़ी द्वारा किए गए अतिक्रमण की जांच के निर्देश। कारगी ग्रांट में ग्राम समाज भूमि पर अवैध कब्जा हटाने हेतु अपर नगर आयुक्त को निर्देश। दारागाड़–कथियान मोटर मार्ग पर लोनिवि की अनियमितताओं और अतिक्रमण की संयुक्त जांच रिपोर्ट एसडीएम चकराता व अधिशासी अभियंता से मांगी गई। सुन्दरवाला निवासी ओमकार शर्मा के घर के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन हटाने की मांग पर अधिशासी अभियंता को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश।

 

  • चोरी और आपदा से संबंधित शिकायतें भी सुनी गईं

पुनीत अग्रवाल के घर से चोरी हुए आभूषण व नकदी की बरामदगी पर डीएम ने सीओ पुलिस को स्वयं मामले की समीक्षा कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इकबाल, शाहिद, फहीम, फुरकाना, खुर्शीद अहमद सहित कई लोगों ने अतिवृष्टि से मकान क्षतिग्रस्त होने पर आर्थिक सहायता की मांग रखी।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...