Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड 11 लाख लाभार्थियों को बांटा 6957 करोड़ ब्याज मुक्त ऋण

11 लाख लाभार्थियों को बांटा 6957 करोड़ ब्याज मुक्त ऋण

  • शत-प्रतिशत डिजिटल हुई सहकारी समितियां, कामों में आई तेजी
  • विभाग के प्रशासनिक ढ़ांचे में सुधार को उठाये ऐतिहासिक कदम

सहकारी संस्थाओं के कार्य संचालन में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन सुनिश्चित करते हुये राज्य सरकार सहकारिता को जनांदोलन के रूप में विकसित कर रही है। सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लक्ष्यों को साकार करने का संकल्प राज्य सरकार ने लिया है- डॉ. धन सिंह रावत, सहकारिता मंत्री, उत्तराखंड।

 

देहरादून, 04 नवम्बर 2025

राज्य गठन के उपंरात ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहकारित विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 25 वर्ष के कालखंड में सहकारी संस्थाओं के माध्यम से प्रदेश के किसानों, महिलाओं, काश्तकारों, कारीगरों और युवाओं को सशक्त बनाने और पलायन को रोकने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण व प्रभावशाली योजनाएं संचालित की गई। इसके साथ ही सहकारी संस्थाओं को अधिक संगठित, व्यापक और पारदर्शी बनाय गया। प्रदेश की शत-प्रतिशत पैक्स समितियों का कम्प्यूटरीकरण कर सहकारिता का लाभ आम लोगों को पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना व माधो सिंह भण्डारी सहकारी सामूहिक खेती योजना जैसी अभिनव योजनाओं ने सहकारिता को जनांदोलन का स्वरूप प्रदान किया।

सहकारिता में प्रशासनिक सुधार

राज्य गठन के समय सहकारिता विभाग में जहां 528 विभागीय पद स्वीकृत थे, वहीं अब इनकी संख्या 607 हो गई है। इसी प्रकार सहकारी समितियों की संख्या 1800 से बढ़ाकर 6346 की गई। जिला सहकारी बैंक शाखाएं 207 से 330 की गई। जबकि शीर्ष सहकारी संस्थाओं 03 से बढ़कर 14 हो गई है। इसी प्रकार वर्तमान में पैक्स समितियों की कुल संख्या 672 है। जहां पर आम लोगों को सभी सहकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा सहकारिता विभाग ने विधिक एवं प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ करने हेतु कई ऐतिहासिक कदन उठाये जिसके तहत सहकारी संस्थागत सेवामण्डल, सहकारी न्यायाधिकरण, सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण का गठन किया गया।

 

पारदर्शी भर्ती व मानव संसाधन सशक्तिकरण

राज्य गठन के बाद विभाग में पारदर्शी भर्ती के माध्यम से योग्य कार्मिकों को नियुक्ति दी गई। सरकार ने पहली बार वर्ष 2018-19 में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्था आईबीपीएस के माध्यम से प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के माध्यम से जिला सहकारी बैंकों एवं शीर्ष सहकारी बैंकों में वर्ग-01, 02 व 03 के पदों पर 597 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई। जबिक 177 पदों पर वर्तमान में भर्ती प्रस्तावित है। इसके अलावा सीधी भर्ती, राज्य आंदोलनकारी व मृतक आश्रित कोटे के माध्यम से विभिन्न पदों पर 475 कार्मिकों की नियुक्ति की गई।

 

ब्याज मुक्त ऋण से 11 लाख लोग लाभान्वित

सहकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत वर्ष 2017 से सितम्बर 2025 तक 1134434 लाभार्थियों एवं 6413 स्वयं सहायता समूहों को कुल 6957.88 करोड़ ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया जा चुका है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस योजना के तहत किसानों की आय दोगुना करने के उददेश्य से कृषि कार्यों हेतु 01 लाख, कृषियेत्तर कार्यों हेतु 03 लाख और स्वयं सहायता समूहों को 05 लाख तक की धनराशि का ब्याजरहित ़ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

किसानों की उपज खरीद में वृद्धि

उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ द्वारा प्रदेशभर में किसानों की उपज को खरीदा जा रहा है, जिससे किसानों को खास लाभ हो रहा है। 239 क्रय-केन्द्र के माध्यम से स्थानीय कृषकों से 67171.92 कुन्तल मिलेट्स खरीदकर कुल 26.52 करोड़ का भुगतान किसानों को किया गया।

 

घास के बोझ से मुक्त हुई महिलाएं

प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाओं को चारे बोझ से मुक्त किये जाने के उददेश्य से मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के तहत अनुदानित दर पर पैक्ड सायलेज एवं सम्पूर्ण मिश्रित पशु आहार वितरित किया जा रहा है। प्रदेश के 11 जिलों में लगभग 182 सहकारी समितियों के माध्यम से आतिथि 555582 मैट्रिक टन सायलेज वितरित कर 54 हजार लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

 

सामूहिक खेती से सरसब्ज हुई बंजर जमीन

माधो सिंह भण्डारी सहकारी सामूहिक खेती योजना आज मॉडल योजना के तौर पर पहचानी जा रही है। इस योजना के तहत राज्य में पलायन के कारण हुई बंजर हुई जमीन को खेती योग्य भूमि बनाया गया। वर्तमान में राज्य के सभी 13 जनपदों में 24 सहकारी समितियों से जुड़े लगभग 2400 किसानों के माध्यम से कुल 1235 एकड़ भूमि पर संयुक्त सहकारी खेती की जा रही है।

 

आईटीबीपी को उपलब्ध करा रहे स्थानीय उत्पाद

वाईब्रेंट विलेज योजना के तहत भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल एंव भारतीय सेना की राज्य में तैनात वाहिनी के लिये वॉकल फॉर लोकल परिकल्पना को साकार कर फेडरेशन व समितियों के सदस्यों के द्वारा उचित मूल्य पर स्थानीय उत्पादों जीवित बकरी, भेड़, कुक्कट, ट्राउट फिश व फल-सब्जियों की आपूर्ति की जा रही है।

 

संकल्प से सिद्धि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से सिद्धि मंत्र को आत्मसात करते हुये प्रदेश में एनसीडीसी के माध्यम से राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत चार क्षेत्र सहकारिता, मत्स्य, भेड़-बकरी पालन एवं डेयरी विकास के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से 50000 किसान प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।

 

670 पैक्स समितियां हुई कम्प्यूटरीकृत

सहकारी समितियों को आधुनिक बनाने के लिये उन्हें तकनीक सम्पन्न बनाया गया है। वर्तमान में प्रदेशभर की शत-प्रतिशत पैक्स समितियों का कम्प्यूटरीकरण कर दिया गया है। पैक्स कम्प्यूटरीकरण में उत्तराखंड राज्य के मॉडल से प्रेरित होकर सहकारिता मंत्रायल भारत सरकार द्वारा देशभर के समस्त राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में केन्द्रीय प्रायोजित पैक्स कम्प्यूटराइजेशन योजना संचालित की गई है।

 

पैक्स समितियों में बढ़ी सुविधाएं

प्रदेशभर की पैक्स समितियों में आम लोगों को कई सुविधाएं दी जा रही है। इसके अलावा एमपैक्सों को जन औषधि केन्द्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में 23 एमपैक्स जन औषधि केन्द्र के रूप में कार्य कर रही हैं। इसके अलावा 650 सहकारी समितियां जन सुविधा केन्द्र (सीएससी) के तौर पर भी काम रही है। जिससे ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं उनके गांवों में ही मिल रही है। 478 पैक्स में प्रधानमंत्री समृद्धि केन्द्र खोले गये हैं जहां पर किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराया जायेगा।

 

आधी आबादी को 30 फीसदी आरक्षण

महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बनाने तथा सहकारी संगठनों में अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किये जाने के लिये सहकारी समितियों एवं सहकारी बैंकों की प्रबंध कमेटी तथा अध्यक्ष पद हेतु महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण प्रदान किया गया। जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है।

 

सहकारी बैंकों का घटा एनपीए

ठोस रणनीति और पारदर्शी कार्यों के चलते प्रदेश के सहकारी बैंकों के शुद्ध एनपीए में कमी लाई गई। राज्य गठन के दौरान सहकारी बैंकों का सकल एनपीए जहां 4838.16 लाख रूपये था वहीं वर्ष 2025 में यह घटकर 690.30 लाख रूपये रह गया है। जिसके और कम करने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...