Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड प्रेमनगर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की घटना...

प्रेमनगर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की घटना में आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • मृतक की पत्नी द्वारा घटना के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर गैर अदातन हत्या का अभियोग किया गया था पंजीकृत
  • घटना के बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी अभियुक्त को लिया था हिरासत में, लगातार की जा रही थी विस्तृत पूछताछ
  • झगड़े व आपसी मारपीट की घटना में हुई थी युवक के मृत्यु
  • पुराने विवाद के चलते दोनों व्यक्तियों के अचानक आमने-सामने आने व उनके बीच हुई मारपीट के कारण घटित हुई घटना
  • कोई पूर्व सुनियोजित साजिश के तहत मृतक पर हमला किया जाना अब तक नहीं आया प्रकाश में
  • मृतक व्यक्ति पर केवल हत्या के प्रयास का था अभियोग,अन्य किसी अपराध करने की नहीं प्राप्त हुई कोई जानकारी है
  • घटना की प्रारंभिक जांच में मृतक द्वारा ही विपक्षी युवक पर ब्लेड से हमला किया जाना आया प्रकाश में
  • विपक्षी युवक के शरीर पर भी ब्लेड से कटने के है कई घाव
  • घटना को सनसनीखेज बनाकर किया जा रहा प्रचारित/प्रसारित

दिनांक: 03-11-25 की सायं प्रेमनगर क्षेत्र में अरूण कुमार उर्फ डी0के0 नाम के व्यक्ति की आपसी मारपीट के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के सम्बन्ध में मृतक की पत्नी श्रीमती शीतल पत्नी अरूण कुमार निवासी: स्मिथनगर प्रेमनगर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी अभियुक्त अजय किशोर देवली के विरूद्ध थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0: 174/25 धारा: 105 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें पुलिस द्वारा घटना के तुरंत बाद ही आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था, जिससे विस्तृत पूछताछ व विवेचना के दौरान प्रकाश में आये तथ्यों व प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी अभियुक्त अजय किशोर देवली को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

आपको बताते चलें कि प्रेमनगर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मृत्यु की घटना की प्रारंभिक जांच में आसपास के लोगों/ चश्मदीदो से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक व्यक्ति के स्मिथनगर स्थित सैलून से बाहर आते समय एक अन्य व्यक्ति से कहा सुनी हो गयी तथा आपसी मारपीट के दौरान मृतक व्यक्ति द्वारा ब्लेड से दूसरे व्यक्ति पर हमला किया गया, जिसमें उसे चोटें आई। मारपीट की घटना के दौरान अचानक मृतक व्यक्ति सड़क पर मुंह के बल गिर गया।

 

मृतक व्यक्ति के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर उसके विरुद्ध वर्ष 2023 में थाना प्रेमनगर पर हत्या के प्रयास का अभियोग पंजीकृत होना प्रकाश में आया, जिसमें मृतक व्यक्ति कुछ समय पूर्व ही जेल से जमानत पर बाहर आया था, इसके अतिरिक्त मृतक व्यक्ति के विरुद्ध कोई अन्य अभियोग दर्ज होना व किसी थाने से हिस्ट्रीशीटर होने संबंधी कोई भी रिकॉर्ड पुलिस को प्राप्त नहीं हुआ। उक्त घटना पुराने विवाद के चलते दोनों व्यक्तियों के अचानक आमने-सामने आने व उनके बीच हुई मारपीट के कारण घटित हुई है, जिसमें कोई पूर्व सुनियोजित साजिश के तहत हमला किया जाना अब तक प्रकाश में नहीं आया है।  घटना को मात्र सनसनीखेज बनाने के उद्देश्य से विभिन्न माध्यमो से प्रचारित/ प्रसारित किया जा रहा है। घटना के संबंध में मृतक व्यक्ति की पत्नी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर गैर इरादतन हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

अजय किशोर देवली पुत्र राम प्रसाद देवली निवासी- भगना, थाना नंद प्रयाग, जनपद चमोली, उम्र- 34 वर्ष, हाल किरायेदार – साईं विहार, श्यामपुर, प्रेमनगर, देहरादून के नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहा से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...