Sunday, August 2, 2026
Home उत्तराखंड नैनबाग शरदोत्सव के शुभारंभ में बोले धस्माना 25 साल बाद भी राज्य...

नैनबाग शरदोत्सव के शुभारंभ में बोले धस्माना 25 साल बाद भी राज्य के लिए संघर्ष करने वालों के सपने अधूरे

  • नैनबाग पहुंचने पर हुआ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना का जोरदार स्वागत

 

नैनबाग।(टिहरी) : उत्तराखंड राज्य के निर्माण के पच्चीस साल पूरे होने का जश्न पूरा राज्य मना रहा है लेकिन हमें जश्न मनाने के साथ आत्ममंथन भी करना होगा कि इस रजत जयंती यात्रा में हमने क्या पाया क्या खोया यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने नैनबाग में अनुसूचित जाति जन जाति पिछड़ी जाति समिति द्वारा आयोजित ३७ वें नैनबाग शरदोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। श्री धस्माना ने कहा कि हमने कुछ विश्विद्यालय बनाए कुछ मेडिकल कॉलेज भी बनाए सड़कों के भी काम हुए किंतु क्या जो सपने हमारे राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों ने देखे थे वैसा राज्य वो हम बना पाए हैं यह बड़ा सवाल है जिसका जवाब हमको खोजना चाहिए।

धस्माना ने कहा कि आज पूरा प्रदेश का पहाड़ी क्षेत्र पलायन का दंश झेल रहा है जिसका प्रमुख कारण राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में जर्जर स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सरकारें पिछले पच्चीस वर्षों में पहाड़ों में रोजगार के सृजन का कोई तरीका ईजाद नहीं कर पाई और इन तीन प्रमुख कारणों से पहाड़ों में लगातार पलायन हो रहा है और स्थितियां इतनी खराब हो गई हैं कि पहाड़ के कई गांव के गांव खाली हो गए हैं। श्री धस्माना ने कहा कि आज भ्रष्टाचार चरम पर है और प्रदेश में पेपर लीक मामलों ने दुनिया भर में उत्तराखंड की नाक कटवा दी कि जिस उत्तराखंड के लोगों को देश और दुनिया ईमानदारी की वजह से जानती थी आज उसे हाकम सिंह और संजय धारीवाल जैसे लोगों के नाम से जान रही है जो युवाओं के भविष्य को दस से पंद्रह लाख रुपए में बेच रहे हैं।

धस्माना ने कहा कि प्रदेश में पच्चीस सालों में राजनैतिक नेतृत्व ने ग्यारह मुख्यमंत्री दिए, बेरोजगारी दी, भ्रष्टाचार दिया, पेपर लीक और नकल दी और खनन व शराब का कारोबार दिया जो हमारे शहीदों के सपनों को मार रहे हैं इसलिए अगर शहीदों के सपनों को पूरा करना है तो इन तमाम घातक बीमारियों को जड़ से उखाड़ना है। धस्माना ने शरदोत्सव आयोजन समिति को आश्वाशन दिया कि भविष्य के आयोजनों के लिए वे समिति को डिजिटल स्क्रीन बोर्ड भेंट करेंगे। कार्यक्रम को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष श्री चमन सिंह चौहान ने बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि श्री धस्माना का पूरे रवाई जौनपुर क्षेत्र से छात्र जीवन से बहुत लगाव रहा और उन्होंने हमेशा पहाड़ के युवाओं की देहरादून में आवश्यकता पड़ने पर मदद की। उन्होंने श्री धस्माना को अपने क्षेत्र डामटा में आमंत्रित किया। इससे पूर्व श्री धस्माना ने खेल कूद प्रतियोगिता में कबड्डी, व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रिबन काट कर शुभारंभ किया।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...