Friday, August 14, 2026
Home उत्तराखंड टीएचडीसी टनल हादसे में 7 की मौत, 3 लापता, सीएम ने बचाव...

टीएचडीसी टनल हादसे में 7 की मौत, 3 लापता, सीएम ने बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

गोपेश्वर। चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने से हुए हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। हादसे में 7 कर्मियों की मौत हुई है, जबकि 3 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, 12 घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में चल रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने टनल के अंदर जाकर बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और रेस्क्यू टीमों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टनल में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों और तकनीकी विशेषज्ञता का पूरा इस्तेमाल किया जाए।

बताया गया कि यह टनल टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के तहत बनाई जा रही है। टीआरटी टनल की कुल लंबाई करीब 3 किलोमीटर है। इसमें लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण अचानक मलबा और पानी भर गया, जिससे वहां मौजूद कर्मी फंस गए। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि टनल में कुल 22 लोग फंसे थे। इनमें से 19 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि तीन लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

 

रेस्क्यू किए गए घायलों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस और अन्य बचाव दलों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक उपलब्ध संसाधन का इस्तेमाल करते हुए फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जाए।

 

घटनास्थल पर कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री हरक सिंह, पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी समेत जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बचाव दलों के सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता श्री राहुल गांधी जी से मिले उत्तराखंड के विभिन्न संगठन।

नई दिल्ली। उत्तराखंड के कर्मचारियों, युवाओं एवं बेरोजगारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री...

ऋषिकेश सात मोड़ पर पेड़ कटान का भारी विरोध, पर्यावरणविदों, सामाजिक कार्यकर्ता और युवाओं ने चेताया—हाथियों का हैबिटेट तबाह होने से बढ़ेगा मानव-वन्यजीव संघर्ष

वक्ताओं का सवाल: जब नेपाली फार्म-देहरादून फोरलेन हाईवे (NH-7) पहले से मौजूद, तो एनएचएआई दूसरा हाईवे क्यों बना रहा है? वक्ताओं ​ने दिया विकल्प—हाथियों की...

रामगढ़-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर वाहन संख्या UP14 TQ 9690 टेंपो ट्रेवलर, सड़क से अनियंत्रित होकर करीब 25 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

दुर्घटना के समय मिनी बस में चालक सहित कुल 22 लोग (21 यात्री और 1 चालक) सवार थे।   घटना की सूचना मिलते ही डॉ0 जगदीश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता श्री राहुल गांधी जी से मिले उत्तराखंड के विभिन्न संगठन।

नई दिल्ली। उत्तराखंड के कर्मचारियों, युवाओं एवं बेरोजगारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री...

ऋषिकेश सात मोड़ पर पेड़ कटान का भारी विरोध, पर्यावरणविदों, सामाजिक कार्यकर्ता और युवाओं ने चेताया—हाथियों का हैबिटेट तबाह होने से बढ़ेगा मानव-वन्यजीव संघर्ष

वक्ताओं का सवाल: जब नेपाली फार्म-देहरादून फोरलेन हाईवे (NH-7) पहले से मौजूद, तो एनएचएआई दूसरा हाईवे क्यों बना रहा है? वक्ताओं ​ने दिया विकल्प—हाथियों की...

रामगढ़-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर वाहन संख्या UP14 TQ 9690 टेंपो ट्रेवलर, सड़क से अनियंत्रित होकर करीब 25 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

दुर्घटना के समय मिनी बस में चालक सहित कुल 22 लोग (21 यात्री और 1 चालक) सवार थे।   घटना की सूचना मिलते ही डॉ0 जगदीश...

स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’

सीएम धामी करेंगे सम्मानित देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड पुलिस के 14 पुलिस कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट एवं...

घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम

प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री पीपलकोटी। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के...

हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’...

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

उत्तराखण्ड की राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली विरासत पर गर्व’   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। देश की स्वतंत्रता के...

विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि

देहरादून- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में शुक्रवार को विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में...

महाराज ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट

हरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस...

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या

सोमेश्वर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को सोमेश्वर क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा का...