Sunday, November 1, 2026
Home उत्तराखंड शीघ्र भरे जायेंगे एनएचएम के 883 रिक्त पदः डॉ. धन सिंह रावत

शीघ्र भरे जायेंगे एनएचएम के 883 रिक्त पदः डॉ. धन सिंह रावत

सूबे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में रिक्त 883 पदों को शीघ्र भरा जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के दृष्टिगत प्रदेशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकों का पृथक कैडर बनाने एवं उनकी अधिवर्षता आयु 65 वर्ष करने का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। वर्ष 2023-24 हेतु विभाग को स्वीकृत वार्षिक बजट व्यय करने के लिये ठोस कार्ययोजना तैयार करने को भी अधिकारियों को कहा गया।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग देहरादून के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को 883 रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। डा. रावत ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में स्टॉफ नर्स, लैब टैक्नीशियन, मेडिकल ऑफिसर, विशेषज्ञ चिकित्सक, आयुष मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, काउंसलर, सोशियल वर्कर, मिडवाइफरी एजुकेटर आदि के पद रिक्त चल रहे हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि राज्य में विशेषकर पर्वतीय जनपदों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को देखते हुये उनके लिये पृथक कैडर बनाने तथा अधिवर्षता आयु 65 वर्ष करने का प्रस्ताव राज्य कैबिनेट की बैठक में रखा जायेगा जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की अधिवर्षता आयु 65 करने के साथ ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का भी विकल्प दिया जायेगा। डा. रावत ने बताया कि इससे पर्वतीय क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर किया जा सकेगा। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि एनएचएम के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 831.38लाख का बजट स्वीकृत था जिसमें से 460.40लाख ही खर्च हो पाया। विभागीय मंत्री ने वार्षिक बजट व्यय की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिये कि वार्षिक बजट को शत-प्रतिशत खर्च करने के लिये ठोस कार्ययोजना तैयार की जाय, जिसकी प्रत्येक माह समीक्षा की जायेगी। उन्होंने एनएचएम के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में संचालित निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य दीपेन्द्र चौधरी, अपर सचिव स्वास्थ्य अरूणेन्द्र सिंह चौहान, अमनदीप कौर, महानिदेशक स्वास्थ्य डा. विनीता शाह, निदेशक एनएचएम डा. सरोज नैथानी, निदेशक कुमाऊं मंडल डा. तारा आर्य, निदेशक स्वास्थ्य डा. सुनीता टम्टा, डा. तरूण कुमार टम्टा, डा. अजीत मोहन जौहरी, अपर निदेशक डा. भागीरथी जंगपांगी, वित्त अधिकारी दिपाली भरने, डॉ. पंकज सिंह, डा. अर्जुन सिंह सेंगर, डा. एम.के. मौर्य डा. अजय नगरकर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मृतक आश्रितों को शीघ्र मिलेगी नियुक्ति

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मृतक कार्मिकों के आश्रितों को शीघ्र नियुक्ति दी जायेगी। इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बिना किसी देरी के नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान आकस्मि मृत्यु होने से कार्मिकों की पारिवारिक स्थिति आर्थिक रूप कमजोर हो जाती है जिसके लिये उनके आश्रितों को बिना किसी बाधा के समय पर नियुक्ति देना जरूरी है।

रिक्त पदों पर होगी विभागीय पदोन्नति

स्वास्थ्य विभाग में लम्बे समय से प्रशासनिक, तकनीकी, पैरामेडिकल एवं चिकित्सकों के पदोन्नति के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जायेगा। इसके लिये अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि पदोन्नति के पदों को भरने से विभागीय कार्यां में तेजी आने के साथ ही पारदर्शिता भी आयेगी।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...