Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयास: महाराज

  • बुद्ध पूर्णिमा के भव्य समारोह में किया प्रतिभा

 

आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और विश्व में युद्ध के हालात बने हुए हैं ऐसे समय में भगवान बुद्ध के विचार और भी प्रासांगिक हो जाते हैं। हमें उनके बताये मार्ग पर चलकर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।

 

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बौद्ध उत्सव मेला समिति, कालसी द्वारा शुक्रवार को विकास नगर स्थित हैरिटेज डी.एस. में आयोजित बैसाखी बुद्ध पूर्णिमा समरोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कहीं। उन्होंने कार्यक्रम आयोजकों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्वोत्तर के 5 राज्यों में ‘बौद्ध सर्किट कॉरिडोर’ बनाने की घोषणा की है। हमारा प्रयास होगा कि उत्तराखंड को भी इसमें शामिल किया जाये। देहरादून स्थित बुद्धा टेंपल बौद्ध धर्म का एक बड़ा केंद्र है। माइंडरोलिंग मठ, बुद्धा टैम्पल, एशिया का सबसे बड़ा स्तूप यहाँ है। इसमें शाक्यमुनि बुद्ध की विशाल मूर्ति और भित्ति चित्र हैं। महाराज ने कहा कि बैसाख मास की पूर्णिमा के दिन धरती पर करूणा के सूर्य का उदय हुआ, लुम्बिनी में राजकुमार सिद्धार्थ का जन्म हुआ और बोधगया में उन्हें बोधि मिली जबकि कुशीनगर में उन्होंने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया। एक ही तिथि को तीन महापर्व हुए थे। इसीलिए इसे हम बुद्ध पूर्णिमा या त्रिविधि पावनी भी कहते हैं।

 

कैबिनेट मंत्री महाराज ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध उत्सव मेला समिति द्वारा आयोजित समारोह पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि मानवता, शांति और करूणा का संदेश देने वाला एक प्रेरणादायक समारोह है। उन्होंने कहा कि समिति ने इस आयोजन के माध्यम से समाज में भगवान बुद्ध के विचारों और सिद्धान्तों को जागृत करने का प्रयास किया है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं और हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। भगवान बुद्ध ने हमें अहिंसा, करूणा और सत्य का अनुसरण करने का संदेश दिया है। हमारा कर्तव्य है कि हम आने वाली पीढ़ियों को भी इन महान शिक्षाओं से परिचित करायें और एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहां शांति, सहिष्णुता और नैतिकता का वास हो। हम सभी इस पावन अवसर पर संकल्प लें कि हम भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएंगे।

 

इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री खजान दास, विकास नगर विधायक, मुन्ना सिंह चौहान, राज्य मंत्री श्यामवीर सिंह सैनी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री धर्मवीर सैनी, हरबर्टपुर नगरपालिका अध्यक्ष नीरू देवी, वीरेंद्र सैनी, गुरु दयाल सैनी, चौधरी इंद्राज सिंह सैनी एवं बौद्ध उत्सव मेला समिति के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...